AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

विजय उरांव, जोहार लाइव संवाददाता झारखंड में रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों और महानगरों में जाने वाले मजदूरों के लापता होने की समस्या अब गंभीर सवाल खड़े कर रही है. कोई परिवार अपने बेटे का इंतजार कर रहा है, तो कोई पति या भाई की वापसी की उम्मीद में बैठा है. कई मामलों में परिवारों को यह तक पता नहीं चल पाता कि उनके परिजन कहां हैं और उसके साथ क्या हुआ. इस बीच, संसद में पेश आंकड़े राज्य में गुमशुदगी की समस्या की एक बड़ी तस्वीर सामने रखते हैं. लोकसभा में 1 दिसंबर 2025 को श्रम एवं रोजगार … Read More

बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

देश के जाने-माने वकील और राजनेता कपिल सिब्बल का एक बयान काफी चर्चा में है. सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान बीते 9 अक्टूबर को जब 57 मेट्रो स्टेशन को बंद करने की घोषणा सरकार ने की, सिब्बल उस पर रोक लगाने के लिए तत्काल सुनवाई की गुहार लगा रहे थे. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा करने से इंकार कर दिया. अब सिब्बल ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “हम अदालत जाते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि हमें कोई राहत मिलेगी या नहीं. देश के लोग महसूस करते हैं कि इस सरकार को जाना चाहिए. ऐसे समय … Read More

SIR पर संग्राम के बीच जेपी जयंती: महंगाई, भ्रष्टाचार से शुरू हुआ आंदोलन कैसे बना संपूर्ण क्रांति

दिल्ली में 10 अक्टूबर को SIR के विरोध में प्रदर्शन हुआ. मतदाता सूची से नाम काटे जाने के आरोपों के बीच प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. इस आंदोलन के केंद्र में सवाल है कि अगर किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से कट जाए, तो उसके वोट देने के अधिकार की रक्षा कैसे होगी? करीब पांच दशक पहले भी देश में लोकतंत्र, सत्ता की जवाबदेही और व्यवस्था में बदलाव को लेकर ऐसा आंदोलन खड़ा हुआ था. तब बिहार के छात्र महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे थे. उनके आंदोलन … Read More

ACB

जोहार लाइव इंवेस्टीगेशनः एसीबी ने भ्रष्टाचार के 216 मामलों में से 43 में की जांच पूरी, लेकिन केस दर्ज करने की नहीं मिली अनुमति

किसलय शानू झारखंड में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाली एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्यशैली पर झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए हैं. मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद की खंडपीठ ने 6 अक्टूबर 2026 को स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर फैसला सुनाया. अदालत ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों की जांच अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखी जा सकती. इससे न केवल भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच प्रभावित होती है, बल्कि जिन अधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है, उनके करियर, सतर्कता मंजूरी और प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ता है. राज्य में भ्रष्टाचार … Read More

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, देखें पूजा की पूरी विधि

नवरात्रि के दूसरे दिन माँ दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. विधि-विधान से पूजा करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है: (पूजा की विधि ) स्नान और वस्त्र: सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इस दिन सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. आसन और संकल्प: पूजा स्थान पर आसन बिछाकर बैठें और व्रत या पूजा का संकल्प लें. स्नान एवं श्रृंगार: माँ ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा या तस्वीर को पंचामृत (दूध, दही, घी, शक्कर और शहद) से स्नान कराएं. सामग्री अर्पण: माँ को रोली, अक्षत, चंदन, फूल (विशेष रूप से सफेद … Read More

चतरा एसपी ने जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

जोहार लाइव ब्यूरो चतरा जिला के एसपी अनिमेश नैथानी इन दिनों चर्चा में  है. जिस सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार को चतरा एसपी ने हंटरगंज थाना से क्राइम कंट्रोल नहीं करने के आरोप में पहले हटाया. अब उसे ही टंडवा थाना जैसे महत्वपमर्ण थाना की जिम्मेदारी सौंपी है. यह थाना इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी का है. जबकि, प्रभात कुमार एक दारोगा (एसआई)स्तर के पदाधिकारी है. टंडवा थाना क्राइम कंट्रोल के दृष्टिकोण से सबसे अधिक महत्वपूर्ण थाना है. मिली जानकारी के अनुसार चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने पहले 26 जुलाई 2026 को एक आदेश जारी किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि … Read More

झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

रांची: राज्यसभा सांसद महुआ माझी ने कहा कि पांचवीं अनुसूची को केवल कानून के दायरे में देखने के बजाय इतिहास, सामाजिक न्याय और राजनीतिक इच्छाशक्ति के नजरिये से समझने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में परंपराओं और सामुदायिक सत्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. यहां औद्योगिक विकास से पहले सह-अस्तित्व की संस्कृति रही है. महुआ माझी शनिवार, 10 अक्टूबर को रांची प्रेस क्लब सभागार में जनवादी लेखक संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं. कार्यक्रम में लेखक सुधीर पाल की पांचवीं अनुसूची, पेसा और जनजातीय अधिकारों से संबंधित चार पुस्तकों का लोकार्पण किया गया. … Read More

झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

रांची: JNU प्रकरण को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिला सम्मान के मुद्दे पर जवाब मांगा. जेएनयू के प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद डॉ. अंगोमचा बिमोल अकोइजम से जुड़े यौन उत्पीड़न प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिला स्कूल मैदान, शहीद चौक से जुलूस निकालकर कांग्रेस भवन पहुंचीं. उनके हाथों में तख्तियां और पार्टी के झंडे … Read More

झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार, 10 अक्टूबर को झारखंड के देवघर पहुंचे. यहां उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने चिकित्सा शिक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आदिवासी समुदायों तक बेहतर इलाज पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों से कहा कि उनकी शिक्षा केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी भी है. उपराष्ट्रपति का यह दौरा झारखंड के लिहाज से इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक राज्य के … Read More

दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को दिल्ली में हो रहे ‘जंतर-मंतर 2.0’ प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर हिरासत की कार्रवाई की गई. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दिल्ली में 1,500 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता, प्रदर्शन के आयोजक, पत्रकार, वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर शामिल हैं. प्रदर्शन का आयोजन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने किया है. प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More