AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

जोहार लाइव ब्यूरो मध्यप्रदेश में बीजेपी की अंदरूनी कलह हर दिन बढ़ती जा रही है. मामला राज्य के दो कद्दावर नेताओं के बीच टकराव को लेकर है. राज्य के तीन बार सीएम और अब केंद्रीय मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान सीएम मोहन यादव के बीच राजनीतिक अदावत अब खुलकर सामने आ गई है. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा के बुधनी विधानसभा के कुसमी गांव में वन विभाग ने वर्षों से वहां रह रहे आदिवासी परिवारों के घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया. यह पहली बार नहीं है जब शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा क्षेत्र में … Read More

जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

मुस्कान चौधरी, जोहार लाइव संवाददाता रांची की साक्षी गुप्ता की वह तस्वीर शायद आपको याद होगी. एक बेटी शादी के बाद अपने ससुराल से वापस मायके लौट रही थी, लेकिन इस बार न तो घर के बाहर मायूसी थी और न ही परिवार के चेहरे पर हार का भाव. बेटी को घर वापस लाने के लिए बैंड-बाजा बज रहा था, आतिशबाजी हो रही थी और माहौल किसी बारात जैसा था. यह कोई नई शादी नहीं थी. यह एक पिता की ओर से अपनी बेटी को सम्मान के साथ घर वापस लाने की कोशिश थी. अक्टूबर 2023 में साक्षी के पिता … Read More

नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की जाती है. माथे पर अर्धचंद्र धारण करने वाली मां चंद्रघंटा को साहस, शक्ति और शांति का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि उनकी पूजा करने से भय दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. ऐसे में आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा की पूजा विधि, प्रिय भोग और उन मंत्रों के बारे में, जिनके जाप से मां का आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है. पूजा विधि स्नान और वस्त्र : सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. संभव हो तो पीले, सफेद या लाल रंग के वस्त्र पहनें. … Read More

नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने रविवार को नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला. पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 72 घंटों में देशभर में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया, उनके साथ मारपीट की गई और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में अशुतोष रंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भारत का सबसे बड़ा कायर’ बताया, जबकि सौरव दास ने देश में ‘ओपन इमरजेंसी’ जैसे हालात होने का आरोप लगाया. रत्ना ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए. 72 घंटे में … Read More

झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में अफीम तस्करी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. लावालौंग थाना क्षेत्र के हेडुम गांव में हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 2.5 किलोग्राम अफीम, चार लाख रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी अफीम लेकर पंजाब जाने की तैयारी कर रहे थे. छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर को वरीय पुलिस पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि हेडुम गांव के मुनेश्वर कुमार यादव और दिनेश कुमार यादव अवैध अफीम की खरीद-बिक्री में … Read More

झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

दुमका: झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा की मौत के बाद आक्रोश बढ़ गया है. नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का शव शुक्रवार, 9 अक्टूबर की शाम जीतपुर गांव के पास झाड़ियों में मिला था. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने यौन हिंसा के बाद हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. शनिवार को ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मधुबन चौक के पास दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया था. इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुलिस अधिकारियों को … Read More

झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड का पहला ऑटोमेटेड खाद्यान्न वितरण मशीन यानी अन्नपूर्ति एटीएम दुर्गा पूजा के बाद जमशेदपुर में शुरू होने की उम्मीद है. यह मशीन परसुडीह के खासमहल स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लगाई गई है. फिलहाल मशीन का ट्रायल चल रहा है. औपचारिक शुरुआत से पहले इसकी तकनीकी जांच की जा रही है. अन्नपूर्ति एटीएम की तकनीकी टीम मशीन से अनाज वितरण की गति और बिजली कटने की स्थिति में बैटरी बैकअप के जरिए इसके संचालन की जांच कर रही है. जमशेदपुर के बीडीओ सुमित प्रकाश ने बताया कि मशीन का शुरुआती ट्रायल पूरा हो चुका है. … Read More

सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा कम होने की बात कहने वाले राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अब अदालत के एक आदेश के बाद आभार जताया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश ने देश के लोगों और न्याय व्यवस्था से जुड़े पेशेवरों का भरोसा बहाल किया है. यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कुछ समय पहले ही सिब्बल ने कहा था कि बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से वह थक चुके हैं और अब उन्हें अदालत से राहत मिलने की उम्मीद नहीं रह गई है. सिब्बल की हालिया प्रतिक्रिया दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान मेट्रो सेवाओं … Read More

झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

रांची: रांची स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है. आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने 11 अक्टूबर को कहा कि छात्र को इलाज मिलने में देरी, प्रशासनिक लापरवाही और कथित आत्महत्या की परिस्थितियों की जांच कराई जाएगी. आयोग शिक्षा मंत्रालय सहित कानून लागू कराने वाली एजेंसियों और जांच एजेंसियों को आवश्यक निर्देश देने जा रहा है. छात्र की मौत के बाद संस्थान में चिकित्सा सुविधाओं की कमी का आरोप लगाते हुए विद्यार्थी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हॉस्टल में छात्र … Read More

अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके समेत आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा कर दिया है. तीनों नेताओं को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में रविवार, 11 अक्तूबर विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. मजिस्ट्रेट ने उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया. सीजेपी के सभी नेताओं पर कार्रवाई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले की गई थी. सीजेपी की लीगल अफेयर्स प्रमुख रत्ना सिंह ने तीनों नेताओं की रिहाई की पुष्टि … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More