Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान
    आदिवासी

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 12, 2026Updated:October 12, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    मध्यप्रदेश में बीजेपी की अंदरूनी कलह हर दिन बढ़ती जा रही है. मामला राज्य के दो कद्दावर नेताओं के बीच टकराव को लेकर है. राज्य के तीन बार सीएम और अब केंद्रीय मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान और वर्तमान सीएम मोहन यादव के बीच राजनीतिक अदावत अब खुलकर सामने आ गई है.

    दरअसल, शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा के बुधनी विधानसभा के कुसमी गांव में वन विभाग ने वर्षों से वहां रह रहे आदिवासी परिवारों के घरों को बुलडोजर से तोड़ दिया.

    यह पहली बार नहीं है जब शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा क्षेत्र में मोहन यादव की सरकार ने गरीब आदिवासियों के घर तोड़े हैं. दूसरी बार जब यही घटना दोहराई गई, तो शिवराज खुद धरने पर बैठ गए.

    लोगों की आपबीती सुनने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री भड़क गए. मीडिया से बात करते हुए उन्होंन कहा, ‘मेरे क्षेत्र में जुल्म की पराकाष्ठा हुई है. अन्याय की इंतहा हुई है. सवेरे तक जो घर आबाद थे, जहां बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां बच्चों की चीखें गूंज रही हैं. महिलाएं छातियां पीट-पीटकर रो रही हैं. उनके घर गिरा दिए गए.

    वो आगे कहते हैं, उनके घर के नीचे ही उनकी फसल दबा दी गई. उनकी मेहनत कुचल दी गई. बरसों पुराने घर थे उनके, आज चौपट और तबाह कर दिए गए और जिन्होंने किए, वे इतने हृदयहीन हैं, संवेदन शून्य हैं. मैं तो उनसे कहता हूं कि तुम्हारे बच्चे बिलखेंगे, तो तुमको कैसा लगेगा. तुम्हारे बच्चे नहीं हैं क्या, तुम्हारी पत्नियां नहीं हैं क्या, तुम्हारी माताएं नहीं हैं क्या.’

    शिवराज यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा, ये वो भाई – बहन हैं जो यहां वर्षों से जमीन पर खेती कर रहे हैं. इसी से इनकी रोजी रोटी चलती है. जब मैं एमएलए-एमपी नहीं था, तब भी इनके बीच आता था. आज वन विकास निगम वालों ने इनके सारे अरमान उजाड़ दिए. मेहनत से बोई फसल कुचल दी. घरों को खंडहरों में तब्दील कर दिया.

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा, चूल्हे चक्की कुछ भी नहीं बचे. बच्चे सबेरे से भूखे बैठे हैं. ये सब हमारा परिवार है. इस अन्याय की जानकारी मुख्यमंत्री मोहन यादव को देना है. सिसकती हुई इनकी सिसिकियां, इनके आंखों के आंसू, इनके कुचले हुए खेत, उनका चौपट किया हुआ भविष्य , सब माननीय मुख्यमंत्री को बताउंगा. ये वो लोग हैं जो हमेशा बीजेपी को ही वोट देते थे.

    Also Read : जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा
    Next Article झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.