AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ओडिशा में भी चिंता करेंगे कि बीजेपी को दलितों का अधिक से अधिक वोट मिलेः नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

जोहार लाइव ब्यूरो बीते 12 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह प्रदेशों में राज्यपालों के नियुक्ति की घोषणा की. इसमे झारखंड के पुराने बीजेपी नेता ब्रजमोहन राम का भी नाम था. उन्हें ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. घोषणा के अगले दिन उन्होंने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं झारखंड में बीते 20 सालों से एससी मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष हूं. पार्टी में एससी समुदाय के अधिक-से-अधिक लोग जुड़ें, इसके लिए मैंने बहुत काम किया है. उसी का परिणाम है कि आज उन्हें इस पद के योग्य माना गया. उन्होंने कहा, मैं ओडिशा जाउंगा, … Read More

झारखंड : तीन साल से कोई नया केस नहीं, फिर भी रांची से किया गया था जिला बदर, हाईकोर्ट ने आदेश किया रद्द

जोहार लाइव ब्यूरो रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के डब्लू कुजूर उर्फ डब्लू कुजूर को जिला बदर करने के आदेश को रद्द कर दिया है. न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की अदालत ने मंगलवार, 13 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ वर्ष 2023 के बाद कोई नियमित आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ. इसके बावजूद वर्ष 2026 की कुछ स्टेशन डायरी प्रविष्टियों के आधार पर उसे आदतन अपराधी मानते हुए रांची जिले से बाहर रहने का आदेश दिया गया था. अदालत ने इस आदेश को उचित कारणों पर आधारित नहीं पाया और इसे निरस्त कर दिया. मामले में … Read More

झारखंड : नशा सिर्फ कानून व्यवस्था की नहीं, परिवार और समाज के भविष्य जुड़ा का गंभीर मुद्दा है – उमाशंकर सिंह

रांची: झारखंड में नशे की रोकथाम और नशीले पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए राज्यस्तरीय कार्ययोजना तैयार की गई है. इसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार को भेजा जाएगा. मंगलवार को रांची के प्रोजेक्ट भवन स्थित एमडीआई बिल्डिंग में आयोजित राज्यस्तरीय परामर्श कार्यशाला में नशे की रोकथाम, व्यवहार परिवर्तन और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई. कार्यशाला को संबोधित करते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा कि नशे की चुनौती केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है, बल्कि यह युवाओं, परिवारों … Read More

कर्नाटक : हाईकोर्ट ने 50 प्रतिशत सीमा SC-ST का बढ़ा आरक्षण रद्द, सिद्धारमैया ने भाजपा को घेरा

कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए बढ़ाए गए आरक्षण को असंवैधानिक करार दिया है. अदालत ने कहा कि कुल आरक्षण को 50 प्रतिशत की सीमा से आगे बढ़ाने के लिए पर्याप्त संवैधानिक आधार होना जरूरी है. साथ ही, राज्य सरकार ने आरक्षण बढ़ाने से पहले राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से आवश्यक परामर्श नहीं किया था. मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू और न्यायमूर्ति के. एस. हेमलेखा की खंडपीठ ने 12 अक्टूबर को यह फैसला सुनाया. जिसमें अदालत ने कर्नाटक एसटी व एससी (शैक्षणिक संस्थानों में सीटों तथा राज्य सेवाओं में नियुक्तियों … Read More

झारखंड: साल 2004 से कभी जीत नहीं पाए चुनाव, अब सीधे बने राज्यपाल, जानिये ब्रजमोहन राम का पूरा पॉलिटिकल करियर क्या रहा

जोहार लाइव ब्यूरो पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर 2026 को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल की घोषणा की. इसके तहत ब्रजमोहन राम को ओडिशा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वह हरि बाबू कंभमपति का स्थान लेंगे. उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी. ब्रजमोहन राम की नियुक्ति से उनके परिवार और समर्थकों में खुशी है. परिवार के मुताबिक, उनका राजनीतिक सफर कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. तीन बार लोकसभा सांसद बनने के बाद भी उन्हें लंबे समय तक … Read More

देश के सभी हाईकोर्ट में भगवा समूह के जज बैठे हैं, ऐसे विचार वाले आसानी से जज बनाए जा रहे हैः पूर्व जस्टिस के चंद्रू

जोहार लाइव ब्यूरो मद्रास हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस के चंद्रू के बयान से एक बार फिर न्यायिक व्यवस्था, जजों की नियुक्ति प्रक्रिया और उसक वर्तमान मोदी सरकार के नियंत्रण की पोल खोल कर रख दी है. चंद्रू के अनुसार, यदि किसी खास विचारधारा से जुड़े व्यक्ति का नाम नियुक्ति के लिए भेजा जाता है, तो उस सूची को आसानी से मंजूरी मिल जाती है, जबकि अन्य नामों पर फैसला अटका रहता है. उन्होंने कहा, “भगवाकरण बढ़ रहा है. हर हाईकोर्ट में उस भगवा समूह से जुड़ा एक व्यक्ति मौजूद है. ऐसा कैसे हुआ? क्या वे बहुत बड़ी संख्या में … Read More

झारखंड : धालभूमगढ़ में ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र के शक में भाई ने की दो सगी बहनों की कुल्हाड़ी से हत्या

धालभूमगढ़: अंधविश्वास और तांत्रिक अनुष्ठान से जुड़े शक ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि एक भाई पर अपनी ही दो सगी बहनों की हत्या का आरोप लगा है. पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में स्वरूप टुडू पर अपनी बड़ी बहनों लक्ष्मी मुंडी (50) और दुलारी सोरेन (52) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने दोनों बहनों को पूजा-पाठ और ओझा-गुनी के अनुष्ठान के बहाने घर बुलाया था. रात में जब दोनों सो रही थीं, तभी उन पर हमला किया गया. दोहरे हत्याकांड के बाद आरोपी खुद … Read More

झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

झारखंड के गिरिडीह जिले में तांबे के नए भंडार की खोज से राज्य में खनन की संभावनाएं बढ़ी हैं. जिले के बगोदर प्रखंड के अंबाडीह क्षेत्र में भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के शुरुआती नतीजों में जमीन के नीचे तांबे की मौजूदगी की पुष्टि हुई है. इसके अलावा, जांच के लिए भेजे गए चट्टानों के नमूनों में जस्ता और सीसा भी पर्याप्त मात्रा में मिले हैं. अब राज्य का भूविज्ञान विभाग इस क्षेत्र में खोज का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है, ताकि खनिज भंडार की वास्तविक मात्रा और व्यावसायिक उपयोगिता का पता लगाया जा सके. बगोदर में तांबे की खोज वर्ष … Read More

झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

राँची : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर 2026 को उनकी नियुक्ति की घोषणा की. ब्रजमोहन राम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर पलामू लोकसभा सीट से 1996, 1998 और 1999 में लगातार तीन चुनाव जीते थे. इससे पहले वह अविभाजित बिहार की विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं. उनका राजनीतिक सफर विधानसभा से शुरू होकर लोकसभा तक पहुंचा और अब उन्हें राज्यपाल की संवैधानिक जिम्मेदारी सौंपी गई है. ब्रजमोहन राम का जन्म 1 जनवरी 1958 को चंदवा में हुआ था. उस समय … Read More

झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले में वेदांता समूह की कंपनी ईएसएल स्टील लिमिटेड के प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई. घटना 11 अक्टूबर 2026 को चंदनकियारी के सियालजोरी स्थित प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-1 में हुई. मृतकों की पहचान सोहन महतो और समीर अंसारी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की चपेट में आने की आशंका जताई गई है. सोहन महतो कंपनी में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे, जबकि समीर अंसारी कंपनी के एक बिजनेस पार्टनर के यहां इंजीनियर थे. घटना के बाद जिला प्रशासन … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More