झारखंड : हजारीबाग में दुर्गापूजा और दीपावली पर सादे कपड़ों में पुलिस तैनात, अवैध खनन और संगठित अपराध पर भी शिकंजा
हजारीबाग में आगामी दुर्गापूजा और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हजारीबाग पुलिस ने अपनी कमर कस ली है. सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस प्रशासन ने कई कड़े और अहम कदम उठाए हैं. इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक ने बुधवार, 14 अक्टूबर को जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस निरीक्षकों और थाना प्रभारियों के साथ एक उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की. इस बैठक में त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर … Read More