Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 11, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    झारखंड का पहला ऑटोमेटेड खाद्यान्न वितरण मशीन यानी अन्नपूर्ति एटीएम दुर्गा पूजा के बाद जमशेदपुर में शुरू होने की उम्मीद है. यह मशीन परसुडीह के खासमहल स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में लगाई गई है. फिलहाल मशीन का ट्रायल चल रहा है. औपचारिक शुरुआत से पहले इसकी तकनीकी जांच की जा रही है.

    अन्नपूर्ति एटीएम की तकनीकी टीम मशीन से अनाज वितरण की गति और बिजली कटने की स्थिति में बैटरी बैकअप के जरिए इसके संचालन की जांच कर रही है. जमशेदपुर के बीडीओ सुमित प्रकाश ने बताया कि मशीन का शुरुआती ट्रायल पूरा हो चुका है. उद्घाटन से पहले आगे की जांच जारी रहेगी. बिजली बाधित होने पर भी मशीन चालू रखने के लिए पावर बैकअप की व्यवस्था की जा रही है.

    बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद मिलेगा राशन

    बिजनेस झारखंड में छपी खबर के मुताबिक अन्नपूर्ति एटीएम के जरिए राशन कार्डधारक अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज कर और बायोमेट्रिक स्कैनर से पहचान सत्यापित कर राशन ले सकेंगे. इसके बाद टचस्क्रीन पर गेहूं या चावल का विकल्प चुनना होगा. मशीन लाभुक के हिस्से का निर्धारित अनाज सीधे उसके बैग में निकाल देगी.

    पूरी प्रक्रिया में करीब 10 मिनट लगने की उम्मीद है. पूर्वी सिंहभूम जिले के किसी भी क्षेत्र के राशन कार्डधारक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

    केंद्र की पहल से पीडीएस व्यवस्था में होगा सुधार

    ग्रेन एटीएम केंद्र सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम (वर्ल्ड फूड प्रोग्राम) के सहयोग से लागू किया जा रहा है.

    इस स्वचालित व्यवस्था का उद्देश्य राशन वितरण में मैनुअल प्रक्रिया पर निर्भरता कम करना और लाभुकों को उनके निर्धारित खाद्यान्न प्राप्त करने का आसान विकल्प देना है.

    रांची और धनबाद में भी लगेंगे ग्रेन एटीएम

    जमशेदपुर में स्थापित यह मशीन देशभर में लगाए गए 32 ग्रेन एटीएम में शामिल है. झारखंड में रांची और धनबाद में भी दो और ऐसी मशीनें लगाने का प्रस्ताव है.

    अगर जमशेदपुर में यह व्यवस्था सफल रहती है, तो राज्य में राशन वितरण के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हो सकता है. इससे लाभुकों को राशन लेने में सुविधा मिलने और वितरण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

    Also Read : झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया
    Next Article झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.