AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : महीनों से वेतन नहीं मिलने पर भुखमरी के कगार पर HEC के मजदूर, राज्यपाल से मिले मजदूर संघ के प्रतिनिधि

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची। हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (HEC) पर मंडराते संकट और कर्मचारियों के महीनों से लंबित वेतन को लेकर एचईसी मजदूर संघ ने राज्यपाल का ध्यान आकृष्ट कराया है. बुधवार को संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद और सचिव विकास तिवारी ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने एचईसी की मौजूदा स्थिति, एनसीएलटी की कार्रवाई और उसके तहत नियुक्त इंटरिम रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) अधिकारियों की गतिविधियों से राज्यपाल को अवगत कराया.

संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि एनसीएलटी की प्रक्रिया के तहत आए आईआरपी अधिकारियों के कार्यों और निर्णयों से संयंत्र के संचालन और श्रमिकों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. दूसरी ओर, कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला है. इससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है और घर चलाना मुश्किल हो गया है.

संघ के सचिव विकास तिवारी ने कहा कि देश के बुनियादी ढांचे के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एचईसी के श्रमिक आज दाने-दाने को मोहताज हैं. केंद्र और राज्य सरकार को राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और मजदूरों के हित में तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तीन प्रमुख मांगें रखीं

मजदूर संघ ने राज्यपाल के समक्ष आईआरपी अधिकारियों की कार्यशैली और उनके निर्णयों की समीक्षा कराने की मांग की. साथ ही महीनों से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने और एचईसी को संकट से उबारने के लिए केंद्र एवं झारखंड सरकार से संयुक्त पहल करने का आग्रह किया.

संघ ने कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) उपलब्ध कराने और संयंत्र का अस्तित्व बचाने के लिए सरकार से अविलंब हस्तक्षेप की मांग की.

राज्यपाल ने दिया हस्तक्षेप का आश्वासन

मजदूर संघ के अनुसार, राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और श्रमिकों की आर्थिक स्थिति तथा एचईसी के संकट पर चिंता जताई. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले को राज्य और केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुलाकात के दौरान सुबोध कुमार यादव, नीरज तिवारी और रविंद्र शर्मा भी मौजूद थे.

Also Read : झारखंड : नेतरहाट घाटी में 150 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत सात घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More