Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 11, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय आदिवासी छात्रा की मौत के बाद आक्रोश बढ़ गया है. नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का शव शुक्रवार, 9 अक्टूबर की शाम जीतपुर गांव के पास झाड़ियों में मिला था. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने यौन हिंसा के बाद हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

    शनिवार को ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मधुबन चौक के पास दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग जाम कर दिया था. इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश देने और जिम्मेदार पुलिस अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

    मरांडी ने कहा कि एक आदिवासी बेटी की मौत के बाद लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हैं, लेकिन प्रशासन से संवाद तक नहीं हो पा रहा है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने दुमका के पुलिस अधीक्षक से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन बातचीत नहीं हो सकी. मरांडी ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित नहीं की गई, तो भाजपा आंदोलन करेगी.

    स्कूल से लौटने के बाद गाय खोलने गई थी छात्रा

    मृतक छात्रा की बहन ने कहा कि मेरे बहन (मृतका) के साथ दुष्कर्म हुआ है. वह मात्र 14 साल की थी और नौवीं की छात्र थी. नौ अक्टूबर को स्कूल से छुट्टी के बाद वह गाय को खेत से लाने गई थी. खेत जाने के बाद वापस नहीं लौटी, घर नहीं लौटी तो घर के लोग परेशान हो गए. ढूढंने के दौरान गाय बांधने के स्थान पर चप्पल मिला. ढूंढने के दौरान वह एक झाड़ी में मिली. उसके शरीर में उस समय कोई कपड़े नहीं थे. जो भी कपड़े थे फटे हुए थे. इससे पता चलता है कि उसके साथ बुरे तरीके से रेप हुआ है. इसको लेकर शिकायत दर्ज की जा चुकी है. इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया है.

    उन्होंने बताया हमने बाबूलाल मरांडी से बात करने की बात कही है. वे 10 अक्टूबर की सुबह से शाम तक डेड बॉडी रखे हुए थे.

    छात्रा की मौत की खबर फैलने के बाद गांव और आसपास के इलाके में आक्रोश फैल गया. परिजनों ने आशंका जताई कि छात्रा के साथ यौन हिंसा करने के बाद उसकी हत्या की गई.

    घटना के बाद अभिभावक अपने बच्चियों को स्कूल भेजने को लेकर असहज

    घटना का असर स्कूल के विद्यार्थियों पर भी पड़ा. छात्रा के स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थी शनिवार को न्याय की मांग करते हुए सड़क पर उतरे. उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

    स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने छात्रा को पढ़ाई में अच्छी और मिलनसार बताया. छात्रा अपने परिवार की पांच संतानों में सबसे बड़ी थी. उसकी मौत के बाद ग्रामीणों ने बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई. स्थानीय लोगों का कहना था कि ऐसी घटनाओं से अभिभावकों में डर बढ़ सकता है और वे अपनी बेटियों को स्कूल भेजने में असहज महसूस कर सकते हैं.

    दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि काठीकुंड जैसे क्षेत्र में इस तरह की घटना चिंताजनक है. उन्होंने दावा किया कि इसी गांव में पहले भी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी और उस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

    Also Read : झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    दुमका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत
    Next Article झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत दिपके समेत तीन नेताओं को इन शर्तों मिली है रिहाई

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः लापता मजदूरों की तलाश में निकला मिशन बदलाव संगठन, अब तक 50 मजदूरों के गायब होने की सूचना, संख्या बढ़ने की आशंका

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बार-बार सुप्रीम कोर्ट जाने से मैं थक गया हूं. मुझे नहीं लगता कि सुप्रीम कोर्ट जाने का अब कोई फायदा है. मेरा भरोसा उठ गया हैः कपिल सिब्बल

    October 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.