Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 10, 2026No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    चतरा जिला के एसपी अनिमेश नैथानी का नया कारनामा सामने आया है. जिस सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार को चतरा एसपी ने हंटरगंज थाना से क्राइम कंट्रोल नहीं करने के आरोप में पहले हटाया. अब उसे ही टंडवा थाना जैसे महत्वपमर्ण थाना की जिम्मेदारी सौंपी है. यह थाना इंस्पेक्टर स्तर के पदाधिकारी का है. जबकि, प्रभात कुमार एक दारोगा (एसआई)स्तर के पदाधिकारी है. टंडवा थाना क्राइम कंट्रोल के दृष्टिकोण से सबसे अधिक महत्वपूर्ण थाना है.

    मिली जानकारी के अनुसार चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने पहले 26 जुलाई 2026 को एक आदेश जारी किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार के द्वारा अपने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अनुसंधान नियंत्रण एवं विधि- व्यवस्था संभालने में असफल प्रतीत हो रहे हैं. इसलिए प्रभात कुमार को हंटरगंज थाना प्रभारी के पद से प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाकर अविलंब प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस लाइन चतरा में भेजा जाता है.

    हंटरगंज थाना प्रभारी के पद से प्रभात कुमार का हटाने के बाद हंटरगंज अंचल के इंस्पेक्टर विपिन कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त हंटरगंज थाना की विधि-व्यवस्था और दैनिक कार्यों को देखने की जिम्मेवारी दी गयी थी. इस घटना के बाद कुछ दिन तक प्रभात कुमार पुलिस लाइन में रहे. लेकिन इसके बाद एसपी ने उसे टंडवा थाना में थाना प्रभारी में पहले सब इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित कर दिया.

    बीते 16 सितंबर को एसपी ने आदेश जारी किया कि टंडवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा इलाज कराने के लिए 15 दिनों की छुट्टी पर जा रहे हैं. इसलिए इनके अवकाश को स्वीकृत किया जाता है. इनके अवकाश अवधि के दौरान प्रभात कुमार टंडवा थाना के दैनिक कार्यों और विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेंगे.

    इधर जोहार लाइव ने जब चतरा के पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने किया तो पता चला कि इंस्पेक्टर पप्पू कुमार छुट्टी से वापस लौट चुके हैं और वह वर्तमान में पुलिस लाइन में योगदार देकर पुलिस लाइन की ड्यूटी कर रहे हैं. पूरे मामले में चतरा एसपी के सरकारी मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनसे मामले में पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन मोबाइल नंबर नहीं लगने की वजह से संपर्क नहीं हो पाया और उनका पक्ष हासिल नहीं किया जा सका है. मामले में पक्ष मिलने के बाद इसे आगे प्रकाशित किया जायेगा.

    हाल ही में थानेदार के ट्रांसफर- पोस्टिंग के विवाद में आ चुके हैं चतरा एसपी

    चतरा एसपी हाल में ही थाना प्रभारी के ट्रांसफर- पोस्टिंग के बाद से विवाद में आ चुके हैं. जिसके कारण उन्हें 24 घंटे के अंदर ही अपने आदेश को रद्द करना पड़ा था. यह मामला 2 सितंबर की है, इसमें हंटरगंज, गिद्धौर और कुंदा थाना से जुड़ा है. संदीप कुमार को हंटरगंज, दिलेश्वर कुमार को गिद्धौर और अमित कुमार को कुंदा थाना प्रभारी बनाया था.

    एसपी अनिमेष नैथानी के आदेश पर तीनों थाना प्रभारी ने रात में नए थाना में योगदान दिया और अगली सुबह तीनों थाना प्रभारी को नए आदेश निकाल कर रद्द कर दिया. चौबीस घंटे में दो आदेश निकलने के बाद से पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना है. आज तक तीनों थाना प्रभारी का किसी भी जगह पर पोस्टिंग नहीं किया गया है.

    Also Read : जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    Chatra SP चतरा चतरा एसपी झारखंड पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.