AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

विजय उरांव शरीर में दर्द या बुखार होने पर हम अक्सर तुरंत डॉक्टर के पास पहुंच जाते हैं, लेकिन जब मन बेचैन रहता है, लगातार तनाव महसूस होता है या बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट होती है, तो कई बार इसे सामान्य परेशानी या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. समाज में मानसिक बीमारी को लेकर बनी धारणाएं, जागरूकता की कमी और इलाज की सीमित उपलब्धता के कारण बड़ी संख्या में लोग मदद लेने से बचते हैं. इसका असर उनकी पढ़ाई, नौकरी, पारिवारिक संबंधों और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. शहरों से लेकर भारत के अंतिम हिस्से यानी … Read More

झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़ : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी शनिवार को झारखंड पहुंचे. उन्होंने रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. जी. किशन रेड्डी ने नेमरा स्थित आवास पर रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए. उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. इस दौरान सीता सोरेन और कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत आत्मा की … Read More

रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

10 अक्टूबर की ऐतिहासिक तारीख भारतीय खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है, क्योंकि इसी ऐतिहासिक क्रम और संदर्भ में रोहिणी खाडिलकर ने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर देश की पहली महिला खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया था. हालांकि, उन्होंने अपना पहला राष्ट्रीय महिला खिताब 13 वर्ष की आयु (1976) में ही कोट्टायम में जीत लिया था, लेकिन उनके जीवन का सबसे क्रांतिकारी और विद्रोही अध्याय 15 वर्ष की आयु (1978) में जुड़ा, जब उन्होंने पुरुषों के बीच खुली (Open) राष्ट्रीय ‘बी’ शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेकर उनके वर्चस्व को खुली चुनौती दी थी. भारतीय … Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के दो अन्य प्रमुख नेताओं सौरव दास तथा आशुतोष रांका को शनिवार, 10 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में ले लिया. तीनों मुंबई से विमान के जरिए दिल्ली पहुंचे थे. विमान के लैंड करते ही पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे और उन्हें अपने साथ ले गए. पार्टी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. तीनों नेता दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जानी थी. अभिजीत … Read More

झारखंड के कोरवा से पहाड़िया तक, सात आदिम जनजातियों की बस्तियों में पहुंची जोहार लाइव की टीम; अब जनप्रतिनिधियों से पूछे सवाल, जानिये किसने क्या कहा

टीम जोहार लाइव झारखंड में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) की जमीनी स्थिति जानने के लिए जोहार लाइव की टीम ने पिछले दिनों में सात जनजातीय समुदायों की बस्तियों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझा. लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के ग्वालाखाड़ और ढोढ़ी कोना गांव, मनिका प्रखंड के तेहराई गांव, बालूमाथ प्रखंड की झाबर बिरहोर बस्ती और दाउना गांव में बिरजिया समुदाय की समस्याएं सामने आईं. वहीं, संताल परगना के पहाड़िया बहुल इलाकों में भी लोगों की स्थिति को समझने की कोशिश की गई. ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान पहचान, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, आवास और … Read More

नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें, बता रहे हैं कामाख्या मंदिर के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय

जोहार लाइव ब्यूरो कल यानी 11 अक्टूबर को नवरात्र की शुरूआत हो रही है. नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा सिर्फ विधि-विधान नहीं, बल्कि श्रद्धा, साधना और नियमों से जुड़ी परंपरा है. आखिर नौ दिनों तक मां की आराधना कैसे करें, पूजा में किन बातों का ध्यान रखें और मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए? जोहार लाइव के विशेष आग्रह पर मां कामाख्या के चर्चित उपाशक शैलेश उपाध्याय उर्फ नेपाली बाबा ने बताया कि नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा किस विधि से करनी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जोहार लाइव अगले … Read More

झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

पलामू जिले में कैटेगरी-2 के चार बालू घाटों की नीलामी आज जिला प्रशासन, पलामू द्वारा ऑनलाइन JharkhandTenders पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई. इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया. नीलामी के दौरान पांकी प्रखंड के बरवैया बालू घाट के लिए न्यूनतम बोली 1,29,72,623 निर्धारित थी, जिसके विरुद्ध लगभग पांच गुना अधिक 5,25,45,300 की उच्चतम बोली श्री कमलेश प्रसाद द्वारा लगाकर बालू घाट प्राप्त किया गया. इस बालू घाट की नीलामी के दौरान लगभग 50 राउंड की बोली लगाई गई, जो बालू घाटों की नीलामी के क्षेत्र में राज्य स्तर पर एक उल्लेखनीय रिकॉर्ड है. … Read More

टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

जोहार लाइव ब्यूरो रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने तलाक के बाद आर्थिक सुरक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही एक महिला के पक्ष में अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने टाटा मोटर्स में कार्यरत उसके पति को पत्नी को स्थायी गुजारा भत्ते के रूप में 20 लाख रुपये देने का आदेश दिया है. यह राशि 12 महीने के भीतर चार बराबर किस्तों में चुकानी होगी. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्नी के पास अपनी आजीविका चलाने का कोई स्वतंत्र साधन नहीं है, इसलिए उसके भविष्य और सम्मानजनक जीवन को ध्यान में रखते हुए उचित आर्थिक सुरक्षा देना जरूरी है. जस्टिस सुजीत … Read More

जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड के लातेहार जिले में बकरी चराने गई एक आदिवासी महिला के साथ कथित मारपीट, यौन दुर्व्यवहार और हिरासत में प्रताड़ना का मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भी हरकत में आ गया है. आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा ने जोहार लाइव से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. जोहार लाइव और सोशल मीडिया के माध्यम से हमें इसकी खबर मिली है. आयोग पूरे मामले पर बहुत जल्द संज्ञान लेने जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में आयोग बहुत ही संवेदनशीलता के साथ काम करती है. आयोग … Read More

ACB

जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

जोहार लाइव ब्यूरो भ्रष्टाचार निवारण के तहत एक महत्वपूर्ण कानूनी फैसले में, रांची की विशेष अदालत ने आरोपी मोहन पांडे (तत्कालीन अंचल निरीक्षक, सदर पश्चिमी अंचल, रांची) के मामले में एक बड़ा आदेश पारित किया है.अदालत ने स्पष्ट किया है कि कानून में ‘डीम्ड सेंक्शन’ (स्वतः स्वीकृत मान लिया जाना) जैसी कोई अवधारणा नहीं है. इसके साथ ही, अदालत ने अभियोजन पक्ष के उस आग्रह को खारिज कर दिया जिसमें चार महीने की अवधि बीत जाने के बाद अभियोजन स्वीकृति में हुई देरी को स्वतः स्वीकृत मान लेने की प्रार्थना की गई थी. क्या है पूरा मामला? यह पूरा मामला … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More