AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
ACB

जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

जोहार लाइव ब्यूरो भ्रष्टाचार निवारण के तहत एक महत्वपूर्ण कानूनी फैसले में, रांची की विशेष अदालत ने आरोपी मोहन पांडे (तत्कालीन अंचल निरीक्षक, सदर पश्चिमी अंचल, रांची) के मामले में एक बड़ा आदेश पारित किया है.अदालत ने स्पष्ट किया है कि कानून में ‘डीम्ड सेंक्शन’ (स्वतः स्वीकृत मान लिया जाना) जैसी कोई अवधारणा नहीं है. इसके साथ ही, अदालत ने अभियोजन पक्ष के उस आग्रह को खारिज कर दिया जिसमें चार महीने की अवधि बीत जाने के बाद अभियोजन स्वीकृति में हुई देरी को स्वतः स्वीकृत मान लेने की प्रार्थना की गई थी. क्या है पूरा मामला? यह पूरा मामला … Read More

झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा में प्रस्तावित कोयला खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों ने NH-22 को जाम कर दिया. चकला मोड़ के पास ओरिसा एलॉय स्टील प्राइवेट लिमिटेड (OASPL) कंपनी के गेट के निकट हुए इस प्रदर्शन में चित्रपुर, बरवाटोली और भुकुतटोली के ग्रामीण शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी और कुछ ग्रामीणों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा के फैसले के बावजूद कंपनी क्षेत्र में ड्रोन सर्वे करा रही है. उन्होंने जमीन और सामुदायिक अधिकारों को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर आपत्ति … Read More

पेसा कानून से मजबूत होंगी ग्रामसभाएं, अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां निभाना भी जरूरी : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड में पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामसभाओं को सशक्त बनाने के लिए कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने शुक्रवार को ग्राम प्रधानों के साथ संवाद किया. बेड़ो के महादानी मैदान स्थित विवाह मंडप और इटकी के अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामसभा के अधिकारों, पारंपरिक स्वशासन और पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों पर चर्चा हुई. इस दौरान ग्राम प्रधानों को कानून के अधिकारों के साथ उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी देने और गांवों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पेसा कानून का उद्देश्य … Read More

भारत के उद्योगपतियों को दिन-रात गाली देने वाले राहुल गांधी अचानक एक विदेशी कारोबारी के आगे नतमस्तक क्यों हो गए? : बाबूलाल मरांडी

एलन मस्क ने अपनी कंपनी स्टारलिंग के लाइसेंस क्लियर न होने को लेकर एक पोस्ट किया और सीधा अम्बानी को टारगेट किया. तो राहुल गांधी तुरंत पहुंच गए उनकी चापलूसी करने! उक्त बातें, झारखंड विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने कही. बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाते हुए  कहा कि जो कंपनी कल तक कांग्रेस को ‘खतरा’ लगती थी, आज राहुल गांधी उसके लिए रेड कार्पेट क्यों बिछा रहे हैं? क्योंकि कड़वा सच ये है कि राहुल गांधी को ‘पूंजीपतियों’ से नफरत नहीं है… उन्हें ‘भारतीय पूंजीपतियों’ से नफरत है. यहाँ के पूंजीपति भारत में लाखों नौकरियां देते हैं, भारत … Read More

झारखंड HC जेपीएससी परीक्षा रद्द मामला : याचिकाकर्ता के वकील बोले -परीक्षाएं रद्द करने का कोई आधार नहीं

झारखंड में जेपीएससी की 22 परीक्षाएं रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर शुक्रवार को भी झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अमृतांश वत्स ने पक्ष रखा. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए सरकार के आदेश को रद्द करने की मांग की. प्रार्थियों के वकीलों ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने 18 अगस्त 2026 को अधिसूचना जारी कर जेपीएससी की कई परीक्षाओं को रद्द कर दिया था. इनमें ऐसी परीक्षाएं भी शामिल हैं, जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी … Read More

जंतर-मंतर प्रदर्शन: छात्रों पर दर्ज FIR की जांच की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से खारिज; कोर्ट ने कहा, हम नहीं चाहते छात्र कोर्ट के चक्कर लगाएं

जोहार लाइव ब्यूरो सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर की जांच कराने की मांग की गई थी. कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता मूल रूप से अपने उस पुराने आदेश की समीक्षा चाहता है, जिसके जरिए सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर रद्द कर दी थीं. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ एल. रामनाथन की ओर से दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रही थी. याचिकाकर्ता ने दलील दी … Read More

झारखंड: लातेहार पुलिस ने आदिवासी महिला को उल्टा लटका कर पीटा, गुप्तांगों में मिर्ची डालने की धमकी दी, सीएम हेमंत ने कहा- यह स्थिति स्वीकार्य नहीं

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड के लातेहार जिले में बकरी चराने गई एक आदिवासी महिला के साथ कथित मारपीट, यौन दुर्व्यवहार और हिरासत में प्रताड़ना का मामला सामने आया है. आदिवासी पीड़िता ने बारियातू थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास और उनके साथ आए तीन अन्य लोगों पर बेरहमी से पीटने, जातिसूचक गालियां देने और यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है. महिला के मुताबिक, 5 अक्टूबर को बकरी चराने के दौरान उन्हें पोस्ता के कारोबार से जुड़े होने का आरोप लगाकर पकड़ा गया और थाने ले जाया गया. वहां उनके साथ मारपीट की गई. महिला ने यह भी आरोप लगाया है … Read More

कांशीराम: सरकारी नौकरी छोड़ बनाई अपनी सियासी ताकत, जिनके आंदोलन ने बदल दी दलित राजनीति

जोहार लाइव ब्यूरो जिस व्यवस्था में किसी समुदाय की पहचान उसकी सामाजिक हैसियत से तय होती हो, वहां उस समुदाय को सत्ता में अपनी हिस्सेदारी दिलाने के लिए केवल आवाज उठाना काफी नहीं होता, संगठन और राजनीतिक ताकत भी चाहिए. कांशीराम ने इसी विचार को अपनी राजनीति का आधार बनाया. उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ी, वंचित समुदायों के कर्मचारियों को संगठित किया, सामाजिक आंदोलन खड़ा किया और फिर बहुजन समाज पार्टी (BSP) बनाकर चुनावी राजनीति में उतर गए. उनका लक्ष्य था कि दलित, आदिवासी, पिछड़े और दूसरे वंचित समुदाय केवल राजनीतिक दलों के वोट बैंक बनकर न रहें, बल्कि अपने नेतृत्व … Read More

झारखंड हाईकोर्ट

झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

रांची : आदेश का समय पर पालन नहीं करने और बार-बार समय मांगने पर झारखंड़ हाईकोर्ट ने जेएसएससी और सरकार के रवैये पर नाराजगी जतायी है. गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल और जेएसएससी के सचिव सुधीर कुमार गुप्ता के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है. यह नोटिस चीफ जस्टिस एमएस सोनक व जस्टिस मनोज प्रसाद की खंडपीठ ने जारी किया. इसके तहत दोनों से पूछा गया है कि उनके खिलाफ अवमानना अधिनियम 1971 के तहत कार्रवाई क्यों नहीं किया जाए. दोनों अधिकारियों को 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया है. इसकी अग्रिम … Read More

अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

रिपोर्ट – आदिल नवाब/समीर सत्या फोटो – नयन कुमार महतो बदलते तकनीक के साथ साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे कई मामले हर रोज सुनने और देखने को मिलते रहते हैं. लेकिन इन सभी मामलों में एक बात कॉमन है कि अपराधी कोई अज्ञात शख्स होता है. एक रैंडम कॉल जिसके झांसे में आप या तो आ सकते हैं या नहीं आ सकते हैं. लेकिन गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा जिलों के आदिम जनजाति पहाड़िया के गांवों में चुपचाप धोखाधड़ी का एक ऐसा रैकेट पनप रहा है, जो इन पहाड़िया समुदाय के लोगों के पैसे इतने सफाई से हड़प … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More