AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

रिपोर्ट – आदिल नवाब/समीर सत्या फोटो – नयन कुमार महतो बदलते तकनीक के साथ साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे कई मामले हर रोज सुनने और देखने को मिलते रहते हैं. लेकिन इन सभी मामलों में एक बात कॉमन है कि अपराधी कोई अज्ञात शख्स होता है. एक रैंडम कॉल जिसके झांसे में आप या तो आ सकते हैं या नहीं आ सकते हैं. लेकिन गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा जिलों के आदिम जनजाति पहाड़िया के गांवों में चुपचाप धोखाधड़ी का एक ऐसा रैकेट पनप रहा है, जो इन पहाड़िया समुदाय के लोगों के पैसे इतने सफाई से हड़प … Read More

झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

रांची के नामकुम में गोवंश चोरी के एक मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कथित गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से एक गाय और तीन बाछी समेत चार गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं. पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल एक्सयूवी, बुलेट, पल्सर और स्कूटी भी जब्त की है. पुलिस का दावा है कि आरोपी गिरोह बनाकर गोवंश की चोरी करते थे और उन्हें अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जाकर काटने और गोमांस बेचने का काम करते थे. पुरानी लोवाडीह से गाय-बछड़ा चोरी की शिकायत मामला नामकुम थाना कांड संख्या … Read More

वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

 देश के 42 पूर्व जजों और विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहे प्रतिष्ठित नागरिकों ने एक खुला पत्र जारी कर निर्वाचन आयोग, न्यायपालिका और अन्य प्रमुख संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. ‘भारत के लोगों के नाम खुला पत्र’ टाईटल से जारी इस बयान में कहा गया है कि मौजूदा हालात में लोकतंत्र के प्रति जनता के भरोसे को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों पर चुप रहना अब कोई तटस्थ विकल्प नहीं बचा है. कठपुतली और समझौता जैसे शब्दों पर आपत्ति पत्र में विशेष रूप से जिक्र किया गया है कि सार्वजनिक मंचों से … Read More

झारखंड हाईकोर्ट

झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

रांची. झारखंड हाईकोर्ट में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने के मामले में गुरुवार को सुनवाई पूरी हो गई. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. अदालत के इस आदेश के साथ अब परीक्षा और उससे जुड़ी नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अंतिम निर्णय हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा ने सरकार का पक्ष रखा. सरकार ने परीक्षा में व्यापक अनियमितताओं का हवाला देते हुए पूरी परीक्षा रद्द करने के अपने फैसले को उचित बताया. सरकार की ओर से कहा … Read More

दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

रांची : दुर्गा पूजा और दशहरा 2026 को लेकर झारखंड पुलिस ने राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं. सभी उपायुक्तों, रांची, जमशेदपुर और धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षकों तथा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भेजे गए पत्र में पूजा पंडालों, मेला, रावण दहन, विसर्जन जुलूस और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है. इस बार सुरक्षा तैयारियों में पिछले वर्षों में हुए विवाद, साम्प्रदायिक तनाव, विसर्जन के दौरान झड़प, छेड़खानी, आग की घटनाओं और सोशल मीडिया से जुड़े मामलों को भी आधार बनाया गया है. पत्र के मुताबिक इस वर्ष 11 … Read More

झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. केंद्र सरकार की ओर से नियुक्ति और झारखंड की 2025 की डीजीपी नियुक्ति नियमावली को चुनौती देने वाली अर्जी पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने उस प्रावधान पर सवाल उठाया, जिसके तहत छह महीने से कम की शेष सेवा वाले अधिकारी को भी डीजीपी पद के लिए पात्र बनाया गया. कोर्ट ने झारखंड सरकार को निर्देश दिया है कि तदाशा मिश्रा को नोटिस जारी किया जाए, क्योंकि अगर विवादित नियम को रद्द किया जाता है तो … Read More

नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में स्थित बांकड़ा मस्जिद में नमाज फिर शुरू कराने की मांग को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने मस्जिद में नमाज की अनुमति देने की मांग का विरोध किया. एएआई की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एसएन मुखर्जी ने अदालत में कहा कि नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है और इसके लिए किसी खास मस्जिद में जाना अनिवार्य नहीं है. उनका कहना था कि धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील क्षेत्र में विमानन और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं … Read More

राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

कारगिल की ऊंची चोटियों पर दुश्मन के ठिकानों पर हमला हो या सियाचिन की बर्फीली ऊंचाइयों पर तैनात सैनिकों तक जरूरी सामान पहुंचाना, भारतीय वायुसेना ने युद्ध के मैदान से लेकर आपदा के समय तक अपनी क्षमता साबित की है. साल 1947-48 के जम्मू-कश्मीर संघर्ष से शुरू हुआ यह सफर 1965 और 1971 के युद्धों से गुजरते हुए 1999 के कारगिल युद्ध के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक पहुंचा. आज राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और स्वदेशी तेजस जैसे आधुनिक लड़ाकू विमान इसकी ताकत हैं. लेकिन अब युद्ध की तस्वीर बदल रही है और वायुसेना के सामने चुनौती भी पहले से कहीं बड़ी … Read More

नाना पाटेकर के निधन पर PM मोदी की श्रद्धांजलि, कहा – उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि उनके अभिनय में जो तीव्रता, अलग पहचान और प्रभाव था, वह बहुत कम कलाकारों में देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर हर भूमिका में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता लेकर आते थे और उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी जाने जाते थे. वह जिन बातों में विश्वास रखते थे, उन्हें व्यक्त करने में कभी हिचकिचाते नहीं थे. … Read More

नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. 8 अक्टूबर 2026 की सुबह उन्हें गोवा के डोना पाउला स्थित उनके घर में अचेत अवस्था में पाया गया. इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाना है. नाना … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More