अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने नाना पाटेकर को याद करते हुए कहा कि उनके अभिनय में जो तीव्रता, अलग पहचान और प्रभाव था, वह बहुत कम कलाकारों में देखने को मिलता है. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर हर भूमिका में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता लेकर आते थे और उनके निभाए किरदार पीढ़ियों तक याद किए जाएंगे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी जाने जाते थे. वह जिन बातों में विश्वास रखते थे, उन्हें व्यक्त करने में कभी हिचकिचाते नहीं थे. अपने विचारों पर दृढ़ रहते हुए अपनी बात स्पष्टता से रखने की उनकी शैली उनकी खास पहचान थी.
मोदी ने नाना पाटेकर की अभिनय प्रतिभा को याद करते हुए कहा कि उनके भीतर ज्वालामुखी जैसी प्रतिभा और रचनात्मकता थी, जो उनकी भूमिकाओं में नजर आती थी. उन्होंने पर्दे पर ऐसे किरदारों को जीवंत किया, जो लंबे समय तक दर्शकों की यादों में बने रहे.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान अमूल्य है. उनके निधन से कला जगत में ऐसा खालीपन पैदा हुआ है, जिसे भर पाना मुश्किल है. उन्होंने नाना पाटेकर के परिवार, दोस्तों, प्रियजनों और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना जताई और कहा, “ॐ शांति.”
Also Read : नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

