Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार
    क्राइम

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 8, 2026Updated:October 8, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची के नामकुम में गोवंश चोरी के एक मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कथित गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से एक गाय और तीन बाछी समेत चार गोवंशीय पशु बरामद किए गए हैं.

    पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल एक्सयूवी, बुलेट, पल्सर और स्कूटी भी जब्त की है. पुलिस का दावा है कि आरोपी गिरोह बनाकर गोवंश की चोरी करते थे और उन्हें अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जाकर काटने और गोमांस बेचने का काम करते थे.

    पुरानी लोवाडीह से गाय-बछड़ा चोरी की शिकायत

    मामला नामकुम थाना कांड संख्या 282/26 से जुड़ा है. 7 अक्टूबर को कांटाटोली के कुरैशी मोहल्ला निवासी इरशाद कुरैशी ने नामकुम थाना में शिकायत दी थी.

    उन्होंने बताया था कि सामलौंग पुरानी लोवाडीह से उनकी गाय और बछड़े को एक्सयूवी वाहन संख्या जेएच01बीएन-7798 में लोड कर चोरी कर लिया गया.

    शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दोनों पशुओं को गोकशी की नीयत से अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जाया जा रहा था.

    शिकायत के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-प्रथम अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम बनाई गई. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को पकड़ा.

    गिरफ्तार आरोपियों में मो. शहनवाज उर्फ सन्नी (27), अमन कुरैशी (26), सैफ (29), अलताफ कुरैशी (26), शोयेब अहमद (21) और फिरोज कुरैशी उर्फ कुकु (50) शामिल हैं. सभी रांची के रहने वाले हैं. पुलिस के अनुसार, सैफ और फिरोज कुरैशी का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है.

    पूछताछ में गिरोह चलाने का दावा

    पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने बताया कि वे गिरोह बनाकर गाय और बछड़ों की चोरी करते हैं. इसके बाद उन्हें अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जाकर काटते और गोमांस बेचते हैं.

    पुलिस ने आरोपियों के पास से चार गोवंशीय पशुओं के अलावा एक्सयूवी जेएच01बीएन-7798, बुलेट जेएच01सीडब्ल्यू-1008, पल्सर जेएच01एफएस-6583 और स्कूटी जेएच01डीसी-0524 बरामद की है.

    पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को पुरानी लोवाडीह चौक के पास से गोवंशीय पशुओं की चोरी की गई थी. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

    कार्रवाई करने वाली टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय, नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शशि रंजन, जयदेव कुमार सराक और सोनु कुमार दास, सहायक अवर निरीक्षक उज्जवल कुमार सिंह और तारकेश्वर प्रसाद केशरी तथा नामकुम थाना का सशस्त्र बल शामिल था.

    मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 111(2)(बी), 111(3), 111(4), 303(2), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और झारखंड गोवंशीय पशु वध निषेध अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.

    गोवंश रांची पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    Related Posts

    क्राइम

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगालः RTI में खुलासा, सिर्फ पांच महीने में रेप के 2400 मामले, 600 मर्डर के केस दर्ज, साल 2021-23 तक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 1,05,313 मामले हुए थे दर्ज

    October 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    क्राइम

    देवघर में ATM चोरी का शातिर खेल, देवीपुर में टूटी हालत में मिली मशीन

    October 6, 2026
    क्राइम

    सीजीएल परीक्षा पेपर लीक केस : एसआइटी की रिपोर्ट, प्रश्नपत्र रटवाने के दौरान मौजूद था अभय तिवारी

    October 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.