AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने जदयू से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में जदयू को 10 सीटें भी नहीं मिलेंगी. अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की वजह से ही पार्टी की पहचान थी, लेकिन अब पार्टी खत्म हो गई है. उन्होंने अपनी पार्टी बनाने की बात भी कही. अनंत सिंह ने जदयू के भविष्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव होने दीजिए, सब पता चल जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मंत्री पद की बातें करने से कुछ नहीं होगा. चुनाव … Read More

ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

जोहार लाइव ब्यूरो पूर्वोत्तर के रास्ते देश में नशा पहुंचाने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्टेल पर केंद्र सरकार ने करारा वार किया है. बीते 23 अक्टूबर को ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी हुई और नार्को-कार्टेल का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया गया. गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एक्स पर पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने देश को नशे से मुक्त करने की समय-सीमा भी बताई: 31 दिसंबर 2029. शाह ने कहा कि यह कार्रवाई 31 दिसंबर 2029 तक हर नशा नेटवर्क को खत्म करने के मिशन के लिए … Read More

प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

किसलय शानू, रांची : झारखंड में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क से जुड़े बड़े तस्करों की संपत्ति अब झारखंड सरकार ईडी और एनआईए से जांच कराएगी. इस बात का खुलासा मुख्य सचिव अविनाश कुमार के द्वारा तैयार रिपोर्ट से हुआ है. मुख्य सचिव ने मामले में पुलिस अधिकारियों को ड्रग्स तस्करी से जुड़े केस के संबंध में लगातार ईडी और एनआईए को जानकारी साझा करने का निर्देश एनटीएफ के चीफ के अलावा 24 जिलों के डीसी और एसपी को निर्देश दिया है. बता दें, प्रहार की पहली कड़ी में हमने झारखंड के दस जिलों के कुल 19 ऐसे हॉटस्पॉट की जानकारी … Read More

झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरिडीह के मधुबन में आयोजित होने वाले मरांग बुरु धर्मगाढ़ महासम्मेलन और बोकारो के ललपनिया में होने वाले 26वें इंटरनेशनल संताल सोशियो-सरना रिलिजन कॉन्फ्रेंस 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है. शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में संताल समाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा. दोनों आयोजनों में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विदेशों से भी सरना धर्मावलंबियों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. इन सम्मेलनों में आदिवासी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं, सामाजिक रीति-रिवाजों और जनजातीय एकजुटता को … Read More

शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

अभी पुलिस संस्मरण दिवस बीता. हर साल 21 अक्टूबर को देश की रक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को राष्ट्र श्रद्धांजलि देता है. व्यक्तिगत तौर पर मेरे लिए यह दिन भावनाओं से भरा होता है. न सिर्फ शहीदों की बल्कि आम पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की, उनके परिजनों की संघर्ष गाथा से जुड़े चौबीस बरस के मेरे सफ़र में ऐसे दिनों, ऐसी रातों और लम्हों की गिनती नहीं की जा सकती जिनकी याद आज भी कलेजे में शूल सी चुभ जाती है. और तब यह संस्मरण सिर्फ़ एक दिन का … Read More

ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

ओडिशा में आदिवासी समुदायों के बीच स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले डॉक्टर रैंडल सेक्वेरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी गिरफ्तारी 16 अक्टूबर को हुई थी, इस गिरफ्तारी का संबंध बॉक्साइट खनन के विरोध से जुड़े एक आंदोलन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प से है. पुलिस ने डॉक्टर पर प्रदर्शनकारियों को हिंसा के लिए उकसाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. रैंडल सेक्वेरा वर्ष 2017 में ओडिशा के कालाहांडी जिले में आदिवासी समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने दूरदराज के इलाकों में लोगों के इलाज और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर काम … Read More

बिहार : जदयू ने अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निकाला, नीलम देवी की सदस्यता भी रद्द

जोहार लाइव ब्यूरो पटना : जनता दल (यूनाइटेड) ने मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा भी की है. इसके साथ ही पूर्व विधायक नीलम देवी को भी छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से 24 अक्टूबर को जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि अनंत … Read More

मोदी का नेतृत्व होना हमारे लिए वरदान है, झारखंड में भगवा न लहराना खटकता हैः क्या नितिन नबीन ने झारखंड बीजेपी में भर दी आत्मविश्वास की चाबी?

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में लगातार दो विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह कहीं ठंढा सा हो गया था. लेकिन चीजें बदलनी शुरू हुई हैं. पहले जेपीएससी छात्र आंदोलन में सक्रियता और अब लंबे अरसे बाद हुए प्रदेश कार्यसमिति की बैठक. शनिवार 24 अक्टूबर को जब पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे, लग रहा था वो अपने कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने और वर्तमान सरकार को घेरने के लिए चाबी भर रहे थे. कभी टीस का जिक्र तो कभी ताकत का एहसास. टीस इस बात की कि जब भी … Read More

झारखंड के रास्ते सुगम होगा बिहार-ओडिशा का सफर: रांची और जमशेदपुर समेत कई रूटों पर बस चलाने की तैयारी, जानें डिटेल्स

जोहार लाइव ब्यूरो रांची. झारखंड से होकर बिहार और ओडिशा के बीच बसों से सफर करना आसान हो सकता है. तीनों राज्यों के बीच बस परिचालन के लिए 46 रूट का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इनमें रांची, जमशेदपुर, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, चाईबासा और हजारीबाग से होकर गुजरने वाले मार्ग भी शामिल हैं. इन बसों के चलने से ओडिशा के अलग-अलग शहर बिहार के पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों से जुड़ सकेंगे. झारखंड सरकार के परिवहन विभाग ने तीनों राज्यों के बीच पारस्परिक परिवहन समझौते का मसौदा जारी किया है. झारखंड गजट में 23 अक्टूबर 2026 … Read More

झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

रांची. धनबाद जेल का अतिरिक्त प्रभार लेने से इनकार करना कारा प्रशिक्षण संस्थान, हजारीबाग के प्राचार्य बेसरा निशांत रॉबर्ट को महंगा पड़ा है. झारखंड सरकार ने उनकी एक वेतनवृद्धि रोकने का फैसला लिया है. यह कार्रवाई रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक रहते हुए विभागीय आदेश नहीं मानने के मामले में की गई है. दरअसल, 21 दिसंबर 2023 को बेसरा निशांत रॉबर्ट को रांची जेल के साथ धनबाद मंडल कारा का भी प्रभार सौंपा गया था. लेकिन उन्होंने दो दिन बाद, 23 दिसंबर को विभाग को पत्र लिखकर इस फैसले पर आपत्ति जताई. उन्होंने धनबाद जेल की जिम्मेदारी … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More