AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

किसलय शानू रांची : झारखंड राज्य में ड्रग्स के अवैध कारोबार पर नियंत्रण लगाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही सख्त कदम उठाने वाली है. इसके साथ ही हेमंत सोरेन सरकार की घोषणा भी जल्द पूरी होगी. सरकार की घोषणा को पूरा करने के लिए एएनटीएफ के चीफ असीम विक्रांत मिंज ने मुख्य सचिव को वचन दिया है. मुख्य सचिव की रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर 2026 से पूर्व एएनटीएफ के सशक्तिकरण एवं पुनर्गठन हेतु सीआईडी मुख्यालय के द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इसमें प्रत्येक जिला में एएनटीएफ के अंतर्गत विशेष टीम का प्रस्ताव शामिल किया जा … Read More

Babulal Marandi

झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड के जामताड़ा जिले में युवक और युवती के शव रेलवे ट्रैक पर मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर दुख जताते हुए ऑनर किलिंग की आशंका व्यक्त की है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले की CBI जांच कराने की मांग की है. बता दे, जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में 24 अक्टूबर की सुबह विद्यासागर और मदनकट्टा रेलवे स्टेशन के बीच डाउन रेलवे लाइन पर युवक और युवती के शव मिले थे. मृतकों की पहचान रिंगेचिंगो गांव निवासी रॉकी मंडल और नाजिया … Read More

झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

रांची. रांची के नामकुम में राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने SIT गठित कर जांच कराने की मांग की है. उन्होंने रविवार को रिम्स परिसर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकारी कर्मचारी अपने घर में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का भरोसा कौन देगा? अर्जुन मुंडा ने कहा कि अरगोड़ा अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी लक्ष्मीकांत मुंडा की धारदार हथियार से हत्या की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है. … Read More

फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

जोहार लाइव ब्यूरो केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के कश्मीर संबंधी बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला और उनकी पार्टी को कश्मीर के मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है. अन्नपूर्णा देवी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और 35A हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में बड़े बदलाव हुए हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले पत्थरबाजी के लिए पहचाने जाने वाले कश्मीर के युवा अब देश के दूसरे युवाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं. वे रोजगार और करियर के अवसर तलाश … Read More

मैं कभी हिंदुत्व का समर्थक नहीं रहा और न रहूंगा : दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व और सनातन धर्म को अलग-अलग बताते हुए कहा कि वह कभी हिंदुत्व के समर्थक नहीं रहे और न ही भविष्य में इसका समर्थन करेंगे. रविवार को शाजापुर के विश्राम गृह में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यह बयान दिया. दिग्विजय सिंह इन दिनों ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ पर हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म का मूल उद्देश्य सभी धर्मों का सम्मान करना है. उनके अनुसार, सनातन धर्म हजारों वर्ष पुराना है, जबकि हिंदुत्व शब्द सावरकर लेकर आए थे. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में कटुता और नफरत के … Read More

झारखंड में ‘अर्नब’ तूफान का असर, 28 से 30 अक्टूबर तक भारी बारिश के आसार

रांची. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती सिस्टम का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 27 अक्टूबर की शाम से मौसम बदलने की संभावना है. यह 28, 29 और 30 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है. बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है. अर्नब नाम बांग्लादेश ने दिया है. मौसम प्रणाली के … Read More

दिसंबर में ट्रेन से सफर से पहले पढ़ लें ये खबर, कई ट्रेनें रद्द; कुछ के बदले रास्ते

दिसंबर में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आसनसोल रेल मंडल के खाना-आसनसोल रेलखंड पर अंडाल में फुट ओवरब्रिज के निर्माण और दुर्गापुर में आर्च ब्रिज संख्या 396ए को हटाने के लिए 23 दिसंबर को मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा. रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कुछ के मार्ग में बदलाव किया है. रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हावड़ा-पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस (12023/12024) और हावड़ा-सियालदह-हावड़ा एक्सप्रेस (22321/22322) 23 दिसंबर को रद्द रहेंगी. वहीं, हावड़ा-धनबाद ब्लैक … Read More

झारखंड : बीसीसीएल के मुनाफे में लौटने के संकेत, बोर्ड ने दूसरी तिमाही के नतीजों को दी मंजूरी

धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के निदेशक मंडल की 448वीं बैठक रविवार, 25 अक्टूबर को हुई. बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी गई. कंपनी ने इसकी जानकारी शेयर बाजार को दी गई आधिकारिक सूचना में दी है. बीसीसीएल के वित्तीय प्रदर्शन को लेकर बैठक से पहले कंपनी के मुनाफे में लौटने की चर्चा थी. हालांकि, कंपनी के वास्तविक शुद्ध मुनाफे और पहली छमाही के कुल वित्तीय प्रदर्शन की स्पष्ट तस्वीर के लिए आधिकारिक वित्तीय विवरण के आंकड़े अहम हैं. उपलब्ध सूचना से बैठक और नतीजों को मंजूरी मिलने … Read More

सहायक कारापाल अभ्यर्थियों की मांग, दौड़ के लिए एक महीने का और समय मिले

रांची. झारखंड में सहायक कारापाल भर्ती की शारीरिक परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों के बीच तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलने को लेकर बहस शुरू हो गई है. कुछ अभ्यर्थी दौड़ की तारीख कम से कम एक महीने आगे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि इस पद के लिए शारीरिक रूप से फिट होना जरूरी है और निर्धारित समय पर परीक्षा कराना सही है. इसी मुद्दे पर जोहार लाइव की टीम रांची ग्राउंड पहुंची, जहां अभ्यर्थी दौड़ की तैयारी करते नजर आए. अभ्यर्थियों के अनुसार, शारीरिक परीक्षा की सूचना उन्हें 14 अक्टूबर को मिली, जबकि … Read More

अगर अपने बच्चों को बनाना है धोनी जैसा फिट, तो अपनाइये धोनी की ये डायट चार्ट

जोहार लाइव ब्यूरो एक ही मंच पर दो दिग्गज, एक शायर और एक कप्तान. जावेद अख्तर ने Gen-Z को ‘हमसे बेहतर’ बताकर सलाह देने से इनकार कर दिया. लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने उसी पल जो कहा, वो सोशल मीडिया पर तूफान बन गया. कार्यक्रम में पूछा गया कि आज की युवा पीढ़ी मानसिक तनाव, भ्रम और दबाव में है, उन्हें क्या सलाह देंगे? जावेद अख्तर ने मुस्कुराते हुए कहा, “ये पीढ़ी हमसे कहीं बेहतर है. नैतिक रूप से भी. हम स्वार्थी थे, सिद्धांत में उलझे हुए. ये पीढ़ी हमें सिखा रही है कि जिंदगी कैसे जीनी चाहिए. हम इन्हें … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More