झारखंड : बोर्ड-निगम अपने वकील रख सकेंगे, झारखंड हाईकोर्ट ने नियमावली को ठहराया सही
रांची. झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की लॉ ऑफिसर नियुक्ति नियमावली-2026 को सही ठहराया है. मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने नियमावली को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाया. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के बोर्ड और निगम चाहें तो अपने वकील रख सकते हैं. यह मामला अधिवक्ता लाल ज्ञान रंजन नाथ शाहदेव की ओर से दायर याचिका से जुड़ा है. याचिका में झारखंड लॉ ऑफिसर नियुक्ति नियमावली-2026 और इसके तहत लॉ ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ता का कहना … Read More