AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

रांची. चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित असर और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए रांची जिले में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के सभी स्कूलों में पढ़ाई स्थगित रहेगी. जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. आदेश के मुताबिक, सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में KG से 12वीं कक्षा तक पठन-पाठन बंद रहेगा. भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. रांची को ऑरेंज जोन में रखा गया है. इसके साथ ही तेज हवाओं और … Read More

मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

जोहार लाइव ब्यूरो रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से जेसोवा का पांच दिवसीय दीवाली मेला शुरू होगा. दो नवंबर तक चलने वाले इस मेले में देशभर के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और ग्रामीण महिलाओं के बनाए स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी. मेले में 300 से ज्यादा स्टॉल लगाए जाएंगे. झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सपरिवार मेले में शामिल होने का आमंत्रण दिया. हस्तशिल्प से लेकर फैशन एक्सेसरीज तक की होगी बिक्री जेसोवा … Read More

परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड समेत पांचवीं अनुसूची वाले राज्यों में परिसीमन के दौरान आदिवासी समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने की आशंका के बीच पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की. मंगलवार को नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने आदिवासी आरक्षित सीटों का मौजूदा अनुपात सुरक्षित रखने की मांग करते हुए विस्तृत ज्ञापन और विशेषज्ञों की कानूनी राय सौंपी. बंधु तिर्की ने मांग की कि परिसीमन के बाद लोकसभा और विधानसभा की कुल सीटों की संख्या बढ़ती है, तो अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटों में … Read More

झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से लंबे समय से गायब डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है. विभाग ने वर्ष 1990 से 2023 के बीच नियुक्त 631 ऐसे डॉक्टरों को चिह्नित किया है, जिन्होंने नियुक्ति के बाद निर्धारित कार्यस्थल पर योगदान नहीं दिया या लंबे समय से अनुपस्थित हैं. विभागीय स्तर पर इन मामलों की समीक्षा की जा रही है. नियमानुसार संबंधित डॉक्टरों को सेवामुक्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. विभागीय स्तर पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वर्षवार ऐसे डॉक्टरों की संख्या इस प्रकार है. वर्ष 1988 में … Read More

रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

रांची : विधानसभा इलाके में राहुल सिंह गिरोह के अपराधी के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ है. मंगलवार की शाम पुलिस ने यह कार्रवाई की है. घायल अपराधी का नाम शाहिद है. घायल अपराधी को पैर में गोली लगी है. यह अपराधी कांके के रिंग रोड स्थित पेट्रोल पंप और गुमला में शिवालया कंस्ट्रक्शन पर गोलीबारी की घटना में शामिल था. घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, हटिया डीएसपी नीरज कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस अधिकारियों … Read More

डेटा प्रोटेक्शन कानून को चुनौती, अंबानी-अडानी समूह से जुड़ी मीडिया कंपनियां भी शामिल

डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, 2023 को लेकर देश के प्रमुख डिजिटल समाचार प्रकाशकों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) ने अपनी याचिका में कहा है कि कानून में पत्रकारिता के लिए विशेष छूट नहीं होने से जनहित से जुड़े मुद्दों की जांच और रिपोर्टिंग प्रभावित हो सकती है. याचिकाकर्ताओं में मुकेश अंबानी के रिलायंस समूह से जुड़ा नेटवर्क18 और अडानी समूह के स्वामित्व वाला एनडीटीवी समेत 21 प्रमुख डिजिटल समाचार प्रकाशक शामिल हैं. मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र सरकार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से इस … Read More

झारखंड : छतरपुर में सफाई मित्रों के लिए सख्त निर्देश, सुरक्षा किट के बिना नहीं करना होगा काम

जोहार लाइव ब्यूरो पलामू: नगर पंचायत छतरपुर में सफाई मित्रों को स्वच्छता प्रबंधन और सुरक्षित तरीके से सफाई कार्य करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, प्लास्टिक कचरे के उचित प्रबंधन तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई. इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सफाई मित्रों को आवश्यक सुरक्षा किट पहनकर ही काम करना होगा. सफाई मित्रों की सुरक्षा और सम्मान प्राथमिकता प्रशिक्षण शिविर … Read More

जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

आनंद दत्त/किसलय शानू पटना बम ब्लास्ट के 13 साल हो चुके हैं. साल 2013 में 27 अक्टूबर के दिन जब गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी पटना के गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करनेवाले थे. उसी दिन गांधी मैदान में एक धमाका हुआ और 6 लोग तक्काल मर गए. कुल 89 लोग घायल हुए. जांच की आंच पटना से रांची पहुंची. रांची जिले के सीठीयो गांव. एक ऐसा गांव जो इससे पहले नकारात्मक या सकारात्मक, किसी भी तरह की बात को ले चर्चा में नहीं आया. अचानक देश की सभी सुरक्षा एजेंसी धड़ाधड़ पहुंचने लगे. गांव से परोक्ष … Read More

झारखंड : दिव्यांग बच्चों को मिलेगा परिवार का सहारा, रांची में दत्तक ग्रहण की बाधाएं दूर करने पर मंथन

रांची. दिव्यांग बच्चों को दत्तक ग्रहण के जरिए सुरक्षित और स्थायी परिवार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और बाल संरक्षण एजेंसियों के बीच समन्वय मजबूत करने पर जोर दिया गया. मंगलवार को रांची में केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) की पांचवीं क्षेत्रीय परामर्श कार्यशाला आयोजित की गई. इसमें दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया में आने वाली चिकित्सा, कानूनी, वित्तीय और प्रशासनिक बाधाओं पर चर्चा हुई. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन CARA ने झारखंड सरकार और राज्य दत्तक ग्रहण संसाधन एजेंसी (SARA), झारखंड के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें पूर्वी क्षेत्र के झारखंड, … Read More

IIMC छात्र देवपालिक गुप्ता को रांची पुलिस ने ढूंढ निकाला, किता रेलवे स्टेशन के पास मिला डेडबॉडी

रांची. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) के 2018 बैच के पूर्व छात्र और जन सुराज पार्टी के सोशल मीडिया मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव रांची में रेलवे पटरी के किनारे मिला है. रांची पुलिस की टीम ने शव बरामद किया. उनकी पहचान जेब में रखे पर्स से हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है. फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के मुताबिक, देवपालिक गुप्ता रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12366) में सवार हुए थे. ट्रेन के C2 कोच में उनकी सीट … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More