झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच
सिमडेगा. झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) को लेकर सिमडेगा पुलिस सतर्क हो गई है. परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने शहर के होटलों और लॉजों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस की टीम ने 27 अक्टूबर को शहरी क्षेत्र के विभिन्न होटलों और लॉजों में पहुंचकर ठहरे लोगों की जानकारी और रजिस्टर की जांच की. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में यह देखा गया कि होटल और लॉज में ठहरने वाले लोगों का नाम-पता और पहचान संबंधी विवरण दर्ज किया जा रहा है या नहीं. … Read More