AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Breaking रांची-कर्रा रोड पर भीषण सड़क हादसा, सात लोगों के मौत की सूचना, कई घायल

खूंटी : कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब 9:45 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में करीब सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्रा रेलवे स्टेशन से तोरपा जाने वाली सड़क पर कॉलोनी के समीप तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा.घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी … Read More

Breaking हजारीबाग में देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग के अपराधी हंस दुबे को लगी गोली

रांची। हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. इस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के एक अपराधी हंस दुबे को गोली लगी है. गोली लगने से घायल अपराधी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है. घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई हैं. हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घायल अपराधी ने गिरोह के अन्य लोगों के नाम की जानकारी दी है. पुलिस के अलग टीम उसका सत्यापन कर छापेमारी कर रही … Read More

झारखंड : छठ घाटों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा, गहरे पानी में बैरिकेडिंग और तैनात होगी NDRF की टीम

रांची/सिमडेगा। छठ महापर्व को लेकर सिमडेगा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने शंख नदी और केलाघाघ छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आपसी समन्वय के साथ समय पर सभी तैयारियां पूरी करने को कहा, … Read More

आदिवासी समाज की जड़ मजबूत, लेकिन शाखाएं अलग हो गईं, अपनी परंपरा और पहचान को समझें युवा : हेमंत सोरेन

रांची/गिरिडीह: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को गिरिडीह जिले के पीरटांड़ स्थित मधुबन थाना मैदान में आयोजित ‘मारांग बुरू धोरोमगाड़ महासम्मेलन’ में शामिल हुए. यहां संताली भाषा में जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने आदिवासी समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक व्यवस्था और सामाजिक विकास पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज को संविधान में विशिष्ट सामाजिक अधिकार प्राप्त हैं. इन अधिकारों और अपनी परंपराओं को समझना तथा उनका संरक्षण करना जरूरी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज देश का सबसे पुराना समाज है. इसकी जड़ें मजबूत हैं, लेकिन इसकी शाखाएं अलग-अलग हो गई हैं. आज समाज के … Read More

सिर्फ उत्पादन नहीं, खेतों की सेहत बचाने पर जोर; झारखंड में शुरू हुआ खेत बचाओ अभियान

रांची। राजधानी रांची के हेसाग स्थित पशुपालन भवन में गुरुवार को खेत बचाओ अभियान सह राज्य स्तरीय रबी कर्मशाला-2026 का आयोजन किया गया. इसमें खेतों की उर्वरता बनाए रखने, परती भूमि के उपयोग, सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और रबी फसलों की उत्पादकता बढ़ाने पर चर्चा हुई. कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीकी पी ने अधिकारियों से सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. कर्मशाला को संबोधित करते हुए कृषि सचिव ने कहा कि किसानों की खुशहाली और आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता से काम करें. … Read More

बिहार: RSS से जुड़े लोगों के पास 44,250 जिंदा कारतूस की बरामदगी पर तेजस्वी बोले – क्या देशभर में धमाके करने की थी साजिश?

बिहार और हरियाणा में पुलिस की अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 44,250 जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े लोगों की कथित संलिप्तता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार का नाम लेते हुए पूछा है कि क्या इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस जुटाने के पीछे देशभर में धमाके करने की साजिश थी? पुलिस के मुताबिक, यह मामला अंतरराज्यीय गोला-बारूद तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है. … Read More

नक्सलियों की कमजोर होती पकड़ के बीच हिंसा का खतरा, खूनी क्रांति, दमन विरोधी और शहीद सप्ताह मनाने की तैयारी

झारखंड में नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के तीन सप्ताह के अलग-अलग अभियानों को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश जारी किया है. 8 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच माओवादी संगठन खूनी क्रांति सप्ताह, दमन विरोधी सप्ताह और शहीद सप्ताह मनाने जा रहा है. इस दौरान नक्सलियों की ओर से हिंसक घटनाओं को अंजाम देने, सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने और रेलवे सहित महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई गई है. इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट रहने और संवेदनशील इलाकों में विशेष … Read More

क्या आधार कार्ड पूरी तरह खत्म हो जाएगा?

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के जरिए करोड़ों लोगों के नाम हटाए जाने के विवाद के बीच अब सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान के लिए वोटर आईडी (EPIC) को आधार बनाने की बात पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह के बयान पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पहले लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया जा रहा है और अब उन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित करने की तैयारी है. पवन खेड़ा ने कहा कि आधार की जगह वोटर आईडी लाने … Read More

दिव्यांग को उचित सुविधा देना सरकार का दायित्व, मामूली देरी पर नहीं रद्द हो सकती उम्मीदवारी : झारखंड हाईकोर्ट

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने स्पष्ट किया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में महज तीन सेकेंड की देरी के आधार पर किसी दिव्यांग अभ्यर्थी को सरकारी नौकरी से वंचित नहीं किया जा सकता. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने दुमका जिले में चौकीदार नियुक्ति से जुड़े मामले में अभ्यर्थी को नियुक्ति का हकदार माना है. अदालत ने राज्य सरकार को आठ सप्ताह के भीतर अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया है. क्या है पूरा मामला यह मामला दुमका जिले में चौकीदार के 328 पदों पर नियुक्ति के … Read More

Breaking गिरिडीह में यूको बैंक में भीषण डकैती, हथियार के बल पर लाखों के जेवरात व नकद लूटे

रांची/गिरिडीह : गिरिडीह जिला के धनवार थाना अंतर्गत यूको बैंक में दिनदहाड़े डकैतों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है. घटना गुरुवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे की है. हथियाबंद डकैतों ने बैंक कर्मचारियों को पहले बंधक बनाया, फिर बैंक से नकद व जेवरात लूट कर फरार हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद धनवाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार को मामले की जानकारीदी गई है. गिरिडीह एसपी के आदेश पर जिला के सीमावर्ती इलाके को सील कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है. हालांकि, अपराधियों की फिलहाल … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More