मरांग बुरु धोरोमगाढ़ पहुंची कल्पना सोरेन, कहा – यह केवल पहाड़ नहीं, आस्था, पहचान और अस्तित्व का आधार है
गिरिडीह स्थित के मधुबन स्थित जुग जाहेरथान में संतालों का मरांग बुरु धोरोमगाढ़ सम्मेलन का आज आखिरी दिन है. इस सम्मेलन में देश विदेश से लोग पहुंचे. इसका आयोजन मरांग बुरू बचाव संघर्ष समिति की ओर से आयोजित किया गया है. गुरूवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मरांग बुरु धोरोमगाढ़ पहुंची. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए आदिवासी समाज के चिंतकों के साथ मारांग बुरु धोरोमगाड़ महासम्मेलन में शामिल होने का सौभाग्य मिला. मारांग बुरु केवल एक पहाड़ नहीं, हमारी आस्था, परंपरा, पहचान और अस्तित्व का आधार हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज आदिवासी समाज से पूछा … Read More