AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
CBI

झारखंड : धान खरीद के नाम पर BOI से 19.30 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, नटराज राइस मिल्स के पूर्व निदेशकों पर CBI ने दर्ज किया केस

रांची : धान खरीद और चावल कारोबार के लिए बैंक ऑफ इंडिया से लिया गया करोड़ों रुपये का कर्ज दूसरी कंपनियों में डायवर्ट करने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने नटराज राइस मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशकों समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. बैंक को इस मामले में 19.30 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आरोप है. सीबीआई की कोलकाता स्थित आर्थिक अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच के दायरे में संबंधित कंपनियों के साथ अज्ञात बैंक अधिकारियों की भूमिका भी शामिल है. मामला बैंक ऑफ इंडिया की … Read More

जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग 9: संगठन बांग्लादेश का, संदिग्ध झारखंड में; जमात-उल-मुजाहिदीन के तीन आरोपी झारखंड में

आनंद दत्त/किसलय शानू जेबीएम का पूरा नाम जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश है. यह बांग्लादेश में सक्रिय एक कट्टरपंथी इस्लामी आतंकी संगठन है. भारत सरकार ने इसे 23 मई 2019 को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की सूची में शामिल किया था. भारत में इसके दूसरे नामों के रूप में जमात-उल-मुजाहिदीन इंडिया और जमात-उल-मुजाहिदीन हिन्दुस्तान को भी प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है. जोहार लाइव की पड़ताल में इस संगठन के तीन संदिग्ध या आरोपी झारखंड से है. जिसमें दो पाकुड़ जिले से और एक साहिबगंज जिले से है. पाकुड़ लाल मोहम्मद को साल 2015 में … Read More

जोहार लाइव की खबर पर मुहर भाग 7: उस्मान ने 35 दिन में 674 बार श्वेता गुप्ता को किया फोन, रिजल्ट आने से पहले बिहार से 146, उत्तर प्रदेश से 82 और हरियाणा से 14 सफल अभ्यर्थियों का लिस्ट किया साझा

किसलय शानू झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली और अभ्यर्थियों के परिणाम में हेरफेर के मामले में जांच के दौरान एक और महत्वपूर्ण नाम सामने आया है. यह नाम मोहम्मद उस्मान का है, जिसे सीआईडी ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं की तकनीकी कड़ी बताया है. जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, उस्मान का काम केवल एक निजी तकनीकी कंपनी में प्रोग्रामर तक सीमित नहीं था, बल्कि JPSC की परीक्षाओं से जुड़े संवेदनशील डेटा, OMR शीट, उत्तरपुस्तिकाओं और परिणामों की तकनीकी प्रक्रिया में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. जेपीएससी घोटाले को लेकर हम जोहार लाइव की 7वीं … Read More

झारखंड : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए HPV वैक्सीन पर हेमंत सरकार का बड़ा कदम, बनेगी विशेषज्ञ समिति

रांची: झारखंड में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण को लेकर राज्य सरकार ने नई पहल की है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस संबंध में व्यापक अध्ययन कराने, राज्यव्यापी सर्वेक्षण करने और विशेषज्ञ समिति गठित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि टीकाकरण के क्रियान्वयन को लेकर कोई भी निर्णय लेने से पहले इसके वैज्ञानिक, तकनीकी, चिकित्सकीय और सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं का मूल्यांकन किया जाएगा. देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों से परामर्श लेने के बाद ही सरकार आगे का निर्णय लेगी. बुधवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के … Read More

झारखंड : एसआईआर की सुनवाई अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग, कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की सुनवाई अवधि 30 दिन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. कांग्रेस ने प्रशासनिक बाधाओं, दस्तावेजों की कमी और बीएलओ ऐप की तकनीकी खामियों का हवाला देते हुए कहा कि निर्धारित समयसीमा में सभी मतदाताओं की सुनवाई पूरी करना मुश्किल है. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू और अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया. कांग्रेस ने 31 अक्टूबर … Read More

झारखंड : अब मातृभाषा में पढ़ेंगे झारखंड के बच्चे, अंग्रेजी में भी होंगे दक्ष; नई शिक्षा नीति का प्रारूप तैयार

रांची : झारखंड के स्कूलों में बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ाई का अवसर देने की तैयारी है. इसके साथ ही विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलने और संवाद करने में भी दक्ष बनाया जाएगा. इसके लिए झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति का प्रारूप तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को इस प्रारूप की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को राज्य की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता के अनुरूप नीति तैयार करने का निर्देश दिया. झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चे घर और समुदाय में … Read More

संवैधानिक लोकतंत्र में कॉलेज-कैंपस में धरना, भूख हड़ताल और सत्याग्रह की जगह नहीं : केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने शैक्षणिक संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सख्त टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक लोकतंत्र में धरना, भूख हड़ताल और सत्याग्रह जैसी गतिविधियों की जगह नहीं है, खासकर शिक्षण संस्थानों में. ऐसी गतिविधियों में शामिल छात्रों को निष्कासित या रस्टिकेट किया जा सकता है. कोर्ट ने दोहराया कि शिक्षण संस्थान पढ़ाई के लिए हैं, राजनीति के लिए नहीं. जस्टिस अनिल के. नरेंद्रन और जस्टिस मुरली कृष्ण एस. की खंडपीठ ने श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, कालडी के 16 निलंबित छात्रों के मामले में यह टिप्पणी की. कोर्ट ने एकल पीठ के 30 अक्टूबर के उस अंतरिम … Read More

झारखंड : अगले पांच दिन में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, सुबह कोहरा और रात में बढ़ेगी ठंड

रांची : झारखंड में अब धीरे-धीरे ठंड की एंट्री तेज होने वाली है. सुबह हल्का कोहरा, दिन में धूप और रात में बढ़ती ठंड का असर दिख सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. यानी रातें पहले से ज्यादा ठंडी होने वाली हैं. हालांकि, दिन के तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव का अनुमान नहीं है. गुमला और खूंटी में भी बारिश या मेघ गर्जन की संभावना है. सुबह कई इलाकों में हल्का कोहरा या कुहासा देखने को मिल सकता है. वहीं, राजधानी रांची में भी … Read More

झारखंड : दीपावली-छठ पर यात्रियों को राहत, धनबाद होकर चलेंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें

दीपावली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे झारखंड और बिहार के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए धनबाद होकर तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है. इनमें गोंदिया-पटना, रांची-पूर्णिया कोर्ट और दुर्ग-बरौनी के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं. तीनों ट्रेनें नवंबर में तीन-तीन फेरे लगाएंगी. इसके अलावा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का किराया घटाया गया है और आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल 6, 13 और 20 … Read More

Highcourt

झारखंड : तीन इंजीनियरों को 2012 से मिलेगा प्रोमोशन का लाभ, हाईकोर्ट ने विभाग का आदेश किया रद्द

रांची: जल संसाधन विभाग के तीन इंजीनियरों के लिए छह साल की देरी से मिली प्रोमोशन का लाभ अब पिछली तारीख से मिलेगा. झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि तीनों को 20 नवंबर 2012 से सहायक अभियंता के पद पर प्रोमोशन का लाभ दिया जाए. विभाग ने 2018 में उन्हें प्रोमोशन तो दी थी, लेकिन 2012 से लाभ देने से इनकार कर दिया था. अब अदालत ने विभाग के इस फैसले को रद्द करते हुए सभी परिणामी लाभ देने का आदेश दिया है. सरकार को पूरी प्रक्रिया 12 सप्ताह में पूरी करनी होगी. मामले में रॉबिन अजय सिंह, … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More