अग्निपथ योजना पर CDS बोले- पहले चार साल की सेवा जारी रहेगी, अग्निवीरों को मिलेगा दो साल और काम करने का मौका
केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों के लिए दो साल के अतिरिक्त सेवा कार्यकाल का प्रावधान मंजूर किया है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने 4 नवंबर को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों के लिए ‘सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी’ को मंजूरी दी है. इस व्यवस्था के तहत चार साल का शुरुआती कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों को दो साल और सेवा करने का अवसर मिलेगा. इसके बाद निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने वाले इच्छुक अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में भर्ती … Read More