AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : 5 फरवरी से शुरू हो सकती हैं जैक की मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं, 12 नवंबर से भरेंगे फॉर्म

झारखंड में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी अपडेट है. जैक की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू हो सकती हैं. आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी. अगर आप भी बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं, तो आवेदन की तारीख नोट कर लें. बिना लेट फीस के 26 नवंबर तक फॉर्म भर सकेंगे, जबकि लेट फीस के साथ 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक आवेदन का मौका मिलेगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. परिषद फरवरी 2027 में ही … Read More

जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-8: जिस आतंकी संगठन हिज्ब-उत-ताहिर पर ISIS में भर्ती कराने को उकसाने का आरोप, उसके धनबाद और खूंटी में एक महिला सहित 6 संदिग्ध

आनंद दत्त/किसलय शानू हिज्ब-उत-तहरीर (HuT) एक अंतरराष्ट्रीय इस्लामी राजनीतिक संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1953 में यरुशलम में शेख तकियुद्दीन अल-नबहानी ने की थी. यह संगठन दुनिया के विभिन्न देशों में अपनी गतिविधियों के लिए जाना जाता है. इसका घोषित वैचारिक उद्देश्य दुनिया भर के मुसलमानों को एकजुट कर इस्लामी खिलाफत की स्थापना करना है. भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अनुसार, संगठन पर आरोप है कि यह भारत सहित दुनिया के विभिन्न देशों में लोकतांत्रिक सरकारों को हटाकर खिलाफत स्थापित करना चाहता है. गृह मंत्रालय ने युवाओं के कथित कट्टरपंथीकरण, ISIS जैसे आतंकवादी संगठनों में भर्ती के लिए प्रेरित … Read More

झारखंड : खराब मौसम में भी लाखों लोगों ने की खरीदारी, जेसोवा दीपावली मेले का हुआ समापन

रांची : मोरहाबादी मैदान में आयोजित छह दिवसीय जेसोवा दीपावली मेला 2026 का मंगलवार को समापन हो गया. खराब मौसम के बावजूद मेले में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ. आयोजकों के अनुसार, छह दिनों के दौरान लाखों लोगों ने मेला परिसर का भ्रमण किया और जमकर खरीदारी की. मेले में झारखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पकारों, उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री का अवसर मिला. कश्मीर, उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपने पारंपरिक, हस्तनिर्मित और विशिष्ट उत्पादों के स्टॉल लगाए थे. वहीं झारखंड के विभिन्न जिलों … Read More

HEC कर्मचारियों के बच्चों को दाखिले में प्राथमिकता और 12वीं तक मुफ्त शिक्षा मिले: मजदूर संघ

रांची: एचईसी मजदूर संघ ने एचईसी परिसर स्थित विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए निगम के कर्मचारियों के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने की मांग की है. संघ के महामंत्री रमा शंकर प्रसाद ने एचईसी प्रबंधन से कहा है कि परिसर की जमीन और बुनियादी सुविधाओं पर संचालित सभी विद्यालयों में कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर दाखिला दिलाया जाए. उन्होंने नामांकन में आनाकानी करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है. रमा शंकर प्रसाद ने कहा कि एचईसी परिसर में स्थित विद्यालयों की स्थापना मुख्य रूप से निगम के कर्मचारियों के … Read More

भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी से सियासी घमासान, अखिलेश-तेजस्वी समेत कई नेताओं ने घेरा, पप्पू यादव ने कराई FIR

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक और धार्मिक विवाद बढ़ गया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, सांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेताओं ने उनके बयान की कड़ी आलोचना की है. पप्पू यादव ने इस मामले में दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है. वहीं, मथुरा और ब्रज क्षेत्र के संतों तथा कृष्ण भक्तों ने भी नाराजगी जताई है. अखिलेश यादव (सपा नेता) : एक बाबा अपमानित कर रहे हैं. पहले भगवान कृष्ण को अपमानित … Read More

झारखंडः सोशल मीडिया पर आराम फरमा रही झारखंड मुक्ति मोर्चा, X पर आखिरी पोस्ट 17 अक्टूबर को

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड में एक तरफ जहां मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी सोशल मीडिया के धार को और पैनी करने में लगी है. वहीं सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा इन दिनों फेस्टिव मूड में दिख रही है. वो आराम कर रही है. पार्टी के एक्स हैंडल को देखेंगे तो आखिरी पोस्ट 17 अक्टूबर को किया गया है. इससे पहले किसी दिन दो तो किसी दिन चार पोस्ट जरूर करती रही है. वहीं बीजेपी झारखंड के एक्स हैंडल को अगर 17 अक्टूबर से ही देखेंगे, तो 3 नवंबर तक 500 से अधिक पोस्ट किए गए हैं. जिसमें पार्टी के कार्यक्रमों से … Read More

झारखंड : नौ भाषाओं के प्रतिनिधि सड़क पर उतरे, माध्यामिक शिक्षकों की जल्द नियुक्ति की मांग

रांची. झारखंड की नौ जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर मंगलवार को रांची में मार्च निकाला गया. झारखंड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा बचाव मोर्चा के बैनर तले यह मार्च मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक निकाला गया. मार्च का नेतृत्व झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की ने किया. मार्च में शामिल लोगों ने पोस्टर और पारंपरिक पहचान चिह्नों के साथ अपनी मांगें रखीं. पोस्टरों के माध्यम से कहा गया कि झारखंड में पहली बार क्षेत्रीय भाषाओं में माध्यमिक आचार्य (शिक्षक) के … Read More

झारखंड स्टेट बार काउंसिल में कल चुनाव, अध्यक्ष पद के लिए निलेश कुमार और अभय चतुर्वेदी आमने-सामने, BCI के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड स्टेट बार काउंसिल में बुधवार, 4 नवंबर 2026 को महत्वपूर्ण चुनाव होने जा रहा है. अध्यक्ष पद के साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के पद के लिए भी चुनाव की प्रक्रिया होना है. चुनाव की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से डोरंडा स्थित झारखंड स्टेट बार काउंसिल कार्यालय में आयोजित किया जाएगा. इसमें कुल 26 वोटर अपने-अपने लोगों को वोट कर सकेंगे. वोट की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बुधवार को ही रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा. अब देखना है कि टीम निलेश कुमार की टीम विजयी होती है या फिर टीम अभय चतुर्वेदी की. इस … Read More

कार पर लिखा था ‘भारत सरकार’, किशोर को जबरन बिठाने की कोशिश पर धनबाद थाना के सामने हंगामा

जोहार लाइव ब्यूरो धनबाद: धनबाद थाना के ठीक सामने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कार सवार तीन लोग एक किशोर के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगे. किशोर को इस तरह कार में डालने की कोशिश देखकर स्थानीय लोगों को अपहरण की आशंका हुई. इसके बाद लोगों ने तीनों युवकों को घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच मौका पाकर किशोर वहां से भाग निकला. हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला अपहरण का नहीं, बल्कि मोबाइल चोरी के आरोप से जुड़ा बताया जा … Read More

दीपावली से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, अड्डेबाजी और जुए की आशंका वाले ठिकानों पर छापेमारी

जोहार लाइव ब्यूरो दीपावली के दौरान जुआ खेलने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी की आशंका के बीच हजारीबाग पुलिस ने जिले में विशेष अभियान चलाया है. बीते 2 नवंबर की रात चलाए गए अभियान में पुलिस ने 108 ठिकानों पर छापेमारी की और 47 लोगों को थाने लाकर हिदायत देने के बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया. बता दें, दीपावली के समय जुआरियों की गतिविधियां बढ़ जाती है, जिसके कारण कई घर बर्बाद हो जाते हैं. अड्डेबाजी और मनचले व्यक्तियों के कारण आम लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के आदेश पर चलाए गए इस … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More