AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

रांची। पिठोरिया थाना क्षेत्र के दाहूटोली गांव निवासी आदिवासी नेत्री निशा भगत ने कथित तौर पर खुदकुशी करने का प्रयास किया है. घटना के बाद उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल घटना के कारणों और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. निशा भगत झारखंड में आदिवासी अधिकारों और सरना धर्म से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रही हैं. वह केंद्रीय सरना समिति की उपाध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुकी हैं. आदिवासी अस्मिता, सरना धर्म कोड और धर्मांतरण के मुद्दों पर उन्होंने कई आंदोलनों … Read More

जीएसटी में बड़ा बदलाव : अब 12 नहीं, 14 अंकों का होगा ई-वे बिल नंबर, 1 जनवरी से नया सिस्टम

जीएसटी के तहत माल ढुलाई करने वालों के लिए बड़ा अपडेट है. एक जनवरी 2027 से ई-वे बिल (E-Way Bill) का नंबरिंग सिस्टम बदलने जा रहा है. अब तक 12 अंकों में जारी होने वाला ई-वे बिल नए साल से 14 अंकों का होगा. वहीं, कंसोलिडेटेड ई-वे बिल का नंबर भी 10 से बढ़ाकर 11 अंकों का किया जाएगा. दरअसल, देश में ई-वे बिल की संख्या लगातार बढ़ रही है. ऐसे में मौजूदा नंबरिंग सिस्टम की क्षमता भविष्य में कम पड़ सकती है. इसी को देखते हुए जीएसटी ने नंबरिंग का नया फॉर्मेट तैयार किया है. इसका मकसद बढ़ती जरूरतों … Read More

झारखंड : धनबाद रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाला, 6.32 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान लेने का आरोपी नरसिंह दास गिरफ्तार

रांची/धनबाद। धनबाद रिंग रोड निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान जाली दस्तावेजों के आधार पर 6.32 करोड़ रुपये से अधिक का सरकारी मुआवजा लेने के आरोप में 85 वर्षीय नरसिंह दास को गिरफ्तार किया गया है. निगरानी थाना की टीम ने आरोपी को 5 नवंबर को गिरफ्तार किया. आरोपी बिहार के अरवल जिले का रहने वाला है. निगरानी थाना कांड संख्या 32/2016 के तहत दर्ज प्राथमिकी में नरसिंह दास को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. आरोप है कि उसने धनबाद जिला भू-अर्जन कार्यालय में जाली और नकली दस्तावेज प्रस्तुत कर सरकारी राजस्व का गबन किया. जाली दस्तावेज के आधार … Read More

JSSC CGL-2023 की परीक्षा रद्द करने का आदेश हाईकोर्ट ने किया निरस्त, 2300 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC CGL-2023 की परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को निरस्त कर दिया है. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने 18 अगस्त 2026 को जारी उस अधिसूचना को रद्द करते हुए याचिकाकर्ताओं को सेवा में निरंतरता और सभी सेवा लाभ देने का आदेश दिया है. इस फैसले से करीब 2300 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. हालांकि, उनकी नियुक्तियां आपराधिक मुकदमों के अंतिम परिणाम के अधीन रहेंगी. पूरी चयन प्रक्रिया में धांधली के ठोस साक्ष्य नहीं अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अब तक की जांच में ऐसे ठोस और निष्कर्षात्मक साक्ष्य … Read More

JSSC CGL पर आज हाईकोर्ट का अहम फैसला, 2300 चयनित अभ्यर्थियों की टिकी निगाहें

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL-2023) को लेकर आज, 6 नवंबर को झारखंड हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला आने वाला है. राज्य सरकार के परीक्षा रद्द करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जस्टिस दीपक रोशन की अदालत अपना निर्णय सुनाएगी. इस फैसले से करीब 2,300 चयनित अभ्यर्थियों का भविष्य तय होगा. इस मामले में अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. याचिकाकर्ताओं की ओर से वरीय अधिवक्ता और पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन तथा अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने पक्ष रखा था. वहीं, राज्य … Read More

जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-10: झारखंड के 133 संदिग्ध आतंकी ट्रेसलेस, इसमें अल कायदा से सिमी तक के लोग शामिल

आनंद दत्त/किसलय शानू बीते 9 भाग में जोहार लाइव ने अपने इंन्वेस्टिगेशन में बताया था कि देश-दुनिया में प्रतिबंधित खतरनाक आतंकी संगठन के लोगों में कई या तो झारखंड में हैं, या फिर इनका झारखंड से ताल्लुक रहा है. इस इंवेस्टिगेशन के दौरान हमें एक अहम जानकारी मिली, जिसके मुताबिक राज्य में 133 ऐसे संदिग्ध आतंकी हैं, जिनके बारे में एजेंसियों को कोई जानकारी नहीं है कि वो इस वक्त कहां हैं और क्या कर रहे हैं. इसमें अल-कायदा, आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा, सिमी, इंडियन मुजाहिदीन, अल कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट जैसे प्रतिबंधित संगठन के संदिग्ध शामिल हैं. पढ़िये इन सब … Read More

कर्रा हादसे में सात मौतों से मर्माहत हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जताया शोक

रांची। खूंटी जिले के कर्रा में हुए भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मारांग बुरु से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्रा में सड़क हादसे में सात लोगों की मृत्यु की हृदयविदारक खबर से मन व्यथित है. इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मारांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल … Read More

जोहार लाइव की खबर पर मुहर भाग-8: मो. एबाद के जिम्मे था सेटिंग वाले अभ्यर्थियों से संपर्क, पांच अभ्यर्थियों की OMR में मिली छेड़छाड़

रांची : जेपीएससी( झारखंड लोक सेवा आयोग) की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में सीआईडी की जांच टीम ने टीडीपीएल के एक अन्य अहम कड़ी मो. एबाद की भूमिका का खुलासा किया है. सीआईडी की टीम ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी मो. एबाद टीडीपीएल कंपनी में बिना किसी नियुक्ति पत्र के तकनीकी सहायक के रूप में काम कर रहा था. उसकी जिम्मेदारी परीक्षा में सेटिंग कराने वाले अभ्यर्थियों और कथित षड्यंत्र में शामिल लोगों के बीच संपर्क स्थापित करने की थी. टीडीपीएल के अधिकारियों, दलाल अभय कुमार तिवारी और जेपीएससी की परीक्षा नियंत्रक प्रभारी श्वेता कुमारी गुप्ता के … Read More

Breaking रांची-कर्रा रोड पर भीषण सड़क हादसा, सात लोगों के मौत की सूचना, कई घायल

खूंटी : कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य सड़क पर जोने-लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब 9:45 बजे भीषण सड़क दुर्घटना में करीब सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्रा रेलवे स्टेशन से तोरपा जाने वाली सड़क पर कॉलोनी के समीप तोरपा की ओर से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित 18 चक्का ट्रक (जेएच 02 एजे 1377) सड़क पर मौजूद लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा.घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी … Read More

Breaking हजारीबाग में देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग के अपराधी हंस दुबे को लगी गोली

रांची। हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है. इस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के एक अपराधी हंस दुबे को गोली लगी है. गोली लगने से घायल अपराधी को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा है. घटना के बाद इलाके में पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई हैं. हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि घायल अपराधी ने गिरोह के अन्य लोगों के नाम की जानकारी दी है. पुलिस के अलग टीम उसका सत्यापन कर छापेमारी कर रही … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More