AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: होटवार जेल में पूर्व बंदी से यौन हिंसा पर बाबूलाल मरांडी ने की सीबीआई जांच की मांग

रांची: रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में 20 वर्षीय पूर्व विचाराधीन बंदी के साथ कथित सामूहिक यौन हिंसा का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है. झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने जेल आईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल समेत जेल के संबंधित अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग भी की है. मरांडी ने आरोप लगाया कि युवक के साथ महाशिवरात्रि, रामनवमी और सरहुल के अवसर पर तीन बार सामूहिक यौन हिंसा की गई. उसे जबरन नशीला पदार्थ पिलाने और गंभीर शारीरिक … Read More

झारखंड: उलीहातू से रांची तक 73 किमी की राष्ट्रीय जनजातीय गौरव यात्रा शुरू, 15 नवंबर को कोकर में होगा समापन

खूंटी: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खूंटी जिले के उलीहातू से राष्ट्रीय जनजातीय गौरव यात्रा की शुरुआत हो गई. भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलीहातू से शुरू हुई यह यात्रा रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल तक पहुंचेगी. 13 से 15 नवंबर तक चलने वाली इस तीन दिवसीय यात्रा में लगभग 73 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यात्रा की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. इस अवसर पर उनके वंशजों को सम्मानित किया गया. भगवान बिरसा मुंडा के … Read More

झारखंड: होटवार जेल में साड़ी पहनाकर बंदी से गैंगरेप का आरोप, NHRC पहुंचा मामला; हस्तक्षेप की मांग

रांची। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में विचाराधीन बंदी रहे 20 वर्षीय युवक के साथ कथित सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) पहुंच गया है. चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन (CRF) ने आयोग को पत्र लिखकर जेल का निरीक्षण कराने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. युवक के पिता की शिकायत पर खेलगांव थाना में जेल अधीक्षक, मेडिकल ऑफिसर, वार्ड इंचार्ज, एक पुलिसकर्मी और बंदियों समेत 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. दरअसल, पीड़ित के पिता की शिकायत के अनुसार, युवक जब जेल में विचाराधीन बंदी था, तब महाशिवरात्रि, रामनवमी और सरहुल के … Read More

झारखंड: हाईकोर्ट के आदेश के बाद 925 प्रशासनिक अधिकारियों की फाइनल वरीयता सूची जारी, 2024 की पुरानी सूची रद्द

जोहार लाइव ब्यूरो रांची. झारखंड प्रशासनिक सेवा (JAS) के 925 अधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने 6 नवंबर 2026 को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की. इसके साथ ही 16 दिसंबर 2024 को जारी पुरानी वरीयता सूची रद्द कर दी गई है. यह फैसला झारखंड हाईकोर्ट के 1 जुलाई 2026 के आदेश के बाद लिया गया है. कोर्ट ने दो मामलों में सुनवाई करते हुए वरीयता निर्धारण से जुड़े मुद्दों पर निर्देश दिए थे. इनमें राधेश्याम प्रसाद एवं अन्य बनाम झारखंड सरकार (W.P.(S) No. 2565/2025) और अजय कुमार सिंह बनाम … Read More

बिहार : मधुबनी में ग्रामीणों पर गोली चलाने वाले ASI का संदिग्ध हालत में मिला शव, पास में लैपटॉप और सर्विस पिस्टल बरामद

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार के मधुबनी जिले में ग्रामीणों पर गोली चलाकर फरार हुए सहायक अवर निरीक्षक (ASI) चंद्रमोहन सिंह का शव गुरुवार, 12 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. उनका शव बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में एक खेत के पास मिला. शव के पास से सर्विस पिस्टल, लैपटॉप, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत कई सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस ने शव की पहचान चंद्रमोहन सिंह के रूप में की है. फिलहाल उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मिली जानकारी के अनुसार, खेत में फसल काटने गई एक महिला … Read More

लद्दाख में सोनम वांगचुक हाउस अरेस्ट, घर के बाहर 25 सुरक्षाकर्मी तैनात; 60 दिनों तक आवाजाही पर प्रतिबंध

लद्दाख के पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने आरोप लगाया है कि उन्हें उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है. उनके आवास के बाहर 20 से 25 पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं. वांगचुक के मुताबिक, वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं. यह कार्रवाई लद्दाख में प्रस्तावित हिल काउंसिल चुनाव की तारीख बदलने और पिछले साल हुई हिंसा की न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग के बीच हुई है. दरअसल, 11 नवंबर की शाम सोनम वांगचुक लेह के एनडीएस मेमोरियल पार्क में प्रस्तावित धरना स्थल पर मौजूद थे. इसी दौरान पुलिस ने उन्हें अतिरिक्त … Read More

आज से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत

रांची। लोक आस्था का महापर्व छठ आज, 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू हो रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को लेकर झारखंड और बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पर्व के पहले दिन व्रती स्नान कर घरों की साफ-सफाई करेंगे और सात्विक भोजन ग्रहण कर अनुष्ठान की शुरुआत करेंगे. छठ महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना की जाती है. इस पर्व का विशेष महत्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में है. मान्यता है कि छठ व्रत करने से परिवार में सुख-समृद्धि, संतान की लंबी … Read More

घोटाला परीक्षा-दर-परीक्षा भाग-2: वन पदाधिकारी पद के दामन में भी धब्बा, क्या होगा कोर्ट का रुख?

जोहार लाइव ब्यूरो झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन 14वीं की परीक्षा में मिली गड़बड़ियों के तथ्य सामने रखने के बाद आज दूसरे हिस्से में हम एफआरओ परीक्षा का विवरण और उसके खिलाफ मिले सबूतों के सामने रखने जा रहे हैं. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने छात्र आंदोलन और व्यवस्था में सुधार की मांग के बीच FRO सहित 22 भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था. मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड वनक्षेत्र पदाधिकारी यानी एफआरओ की प्रारंभिक परीक्षा 29 जून 2025 को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा को भी टीडीपीएल कंपनी ने ही आयोजित किया था. परीक्षा कुल … Read More

झारखंड: JTET-2026 की OMR शीट में भी निकली गड़बड़ी, विधायक विक्सल कोंगाड़ी से मिले अभ्यर्थी, सौंपा ज्ञापन

रांची. JTET-2026 परीक्षा की OMR शीट में बुकलेट सीरीज को लेकर सामने आई गड़बड़ी और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म व प्रवेश पत्र में हुई त्रुटियों के विरोध में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने विधायक विक्सल कोंगाड़ी से हस्तक्षेप की मांग की. गुरुवार को झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में अभ्यर्थियों ने झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची परिसर में कोलेबिरा विधायक को ज्ञापन सौंपा. अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में मुख्य रूप से OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका की बुकलेट सीरीज (S, T, U, V) से संबंधित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया. इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और प्रवेश पत्र में हुई … Read More

कांग्रेस की चौपालों से घबराई भाजपा, घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर असली सवालों से भाग रहे अमर बाउरी : राकेश सिन्हा

रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की चौपालों से भाजपा नेताओं की घबराहट साफ दिखाई देने लगी है. जनता के बीच उठ रहे सवालों का जवाब देने के बजाय भाजपा घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच चौपाल लगा रही है, जबकि भाजपा सत्ता के अहंकार में जनता को भाषण दे रही है. घुसपैठियों का राग अलापकर वास्तविक मुद्दों से भागना भाजपा की पुरानी … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More