AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आधार नहीं देने पर भी मिलेगी सरकारी सेवा, दिल्ली सरकार ने प्रमाणीकरण को रखा स्वैच्छिक; जानें क्या हैं नियम

जोहार लाइव ब्यूरो सरकारी कामकाज के लिए आधार कार्ड अनिवार्य बताकर किसी नागरिक को सेवा से वंचित नहीं किया जा सकेगा, बशर्ते मामला दिल्ली सरकार के उस एकीकृत नागरिक डेटा प्लेटफॉर्म (UCDP) से जुड़ा हो, जिसके लिए नई अधिसूचना जारी की गई है. दिल्ली सरकार ने इस प्लेटफॉर्म के तहत आधार प्रमाणीकरण की अनुमति तो दी है, लेकिन इसे पूरी तरह स्वैच्छिक रखा है. यानी नागरिक चाहें तो आधार के बजाय वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे दूसरे पहचान पत्रों से भी अपनी पहचान साबित कर सकेंगे. अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को एकीकृत नागरिक … Read More

‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से शुरू होगा झारखंड स्थापना दिवस का जश्न, खेलगांव में सजेगा मेला और प्रदर्शनी

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर से राज्यभर में विशेष कार्यक्रमों की शुरुआत होगी. इस बार स्थापना दिवस समारोह को राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ से जोड़ते हुए 28 नवंबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रमों की शुरुआत 15 नवंबर को सभी जिलों में ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ से होगी. वहीं, 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा. इस दौरान सरकारी योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ करने के साथ लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 15 नवंबर को सुबह 7 से 8 बजे … Read More

छठ महापर्व का दूसरा दिन आज, खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत

जोहार लाइव ब्यूरो रांची। लोकआस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है. 14 नवंबर को व्रती खरना का अनुष्ठान करेंगे. इसके साथ ही छठ व्रत का सबसे कठिन चरण शुरू हो जाएगा. खरना के दिन व्रती सुबह से शाम तक निर्जला उपवास रखते हैं और सूर्यास्त के बाद भगवान सूर्य तथा छठी मैया की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है, जिसका समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होगा. खरना को कुछ क्षेत्रों में लोहंडा भी कहा जाता है. यह … Read More

भाजपा मुख्यालय अदालत नहीं है, आदित्य साहू पर कांग्रेस का तीखा हमला, कहा- जांच पूरी होने दें

रांची: कांग्रेस विधायक के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि आरोप लगना किसी व्यक्ति के दोषी होने का प्रमाण नहीं है. जांच पूरी होने से पहले भाजपा नेताओं को खुद न्यायाधीश बनकर फैसला सुनाने का अधिकार किसने दिया है? राकेश सिन्हा ने आदित्य साहू पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले भाजपा नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए. जिनकी अपनी बनियान में छेद ही छेद हैं, उन्हें दूसरे के फटे … Read More

Johar Live Exclusive : हजारीबाग रेंज DIG की रिपोर्ट से पुलिस महकमे में हड़कंप, अभियान शुरू होने से पहले ही लीक हो रही गोपनीय जानकारी, पांच जिलों के थानों का रिजल्ट शून्य, आखिर क्या है पूरा मामला?

किसलय शानू रांची: झारखंड पुलिस में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जाने वाले विशेष अभियानों की गोपनीयता और पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. हजारीबाग रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआइजी) अंजनी झा की एक रिपोर्ट ने पुलिस महकमे में हड़कंप पैदा कर दी है. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के मामलों में आरोपियों, वारंटियों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए 27 अक्टूबर की रात से 28 अक्टूबर की रात तक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया था. लेकिन अभियान का नतीजा कई थानों में शून्य रहा. इस पर हजारीबाग रेंज DIG ने … Read More

ATS

Johar Live Breaking : पंजाब से झारखंड तक ड्रग्स कनेक्शन की जांच में जुटी ATS, जिलों के एसपी से जांच में सहयोग के लिए एटीएस के एसपी ने मांगी रिपोर्ट

किसलय शानू रांची: पंजाब से झारखंड तक मादक पदार्थों की तस्करी के संभावित नेटवर्क की जांच अब झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने शुरू कर दी है. इस सिलसिले में एटीएस ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों की जानकारी मांगी है. एटीएस की ओर से मामले में जांच में सहयोग के लिए जिलों के एसपी को पत्र लिखा गया है और मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस के बारे विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. पुलिस से खास तौर पर पंजाब और उसके आसपास के राज्यों के उन अपराधियों का ब्योरा मांगा गया … Read More

बिहार ने रचा इतिहास: NSE में लिस्ट हुआ पहला म्युनिसिपल बॉन्ड, फडणवीस बोले- महाराष्ट्र से सीखा और पटना ने कर दिखाया

जोहार लाइव ब्यूरो बिहार के पहले म्युनिसिपल बॉन्ड की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में लिस्टिंग को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बिहार सरकार और पटना नगर निगम को बधाई दी है. उन्होंने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि राज्यों के बीच सहयोग से ही देश तेजी से विकास कर सकता है. देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि पटना नगर निगम के 199.99 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में लिस्टिंग बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. यह बिहार का पहला म्युनिसिपल बॉन्ड है. उन्होंने इस उपलब्धि में … Read More

असम: काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत, गृह मंत्री ने जताया दुख

रांची/गुवाहाटी: असम के काजीरंगा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर रंगाजन के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरी एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. जानकारी के अनुसार, मिनी बस जोरहाट से गुवाहाटी की ओर जा रही थी. बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल थे. दुर्घटना गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास हाथीकुली टी एस्टेट के नजदीक कोहोरा रेंज में हुई. टक्कर इतनी भीषण थी … Read More

क्या ब्राह्मण भी ईसाई बनकर ले सकता है ओबीसी का आरक्षण? मद्रास हाईकोर्ट में उठा सवाल

क्या कोई ब्राह्मण ईसाई धर्म अपनाकर पिछड़ा वर्ग (OBC) का आरक्षण प्राप्त कर सकता है? तमिलनाडु में आरक्षण व्यवस्था से जुड़ा यह सवाल मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ के सामने उठा है. इस पर अदालत ने भी हैरानी जताई और कहा कि यदि मौजूदा कानूनी व्यवस्था में ऐसा संभव है, तो इस पर गंभीरता से पुनर्विचार करने की जरूरत है. मामला तमिलनाडु सरकार की पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग की आरक्षण सूची में ईसाई समुदायों को शामिल किए जाने से जुड़ा है. बीते, 12 नवंबर को जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन और जस्टिस एम.डी. सुमति की खंडपीठ ने जी. कोडीश्वरन की … Read More

झारखंड: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, सीता सोरेन, अमर बाउरी और अन्नपूर्णा देवी ने की कार्रवाई की मांग

रांची. झारखंड में महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर धुर्वा थाना में POCSO मामले में ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज की गई है. शिकायत में विधायक पर 5 अगस्त को रांची स्थित विधानसभा आवास संख्या 12 में दुष्कर्म करने और घटना के बाद जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है. इस मामले में दो महिलाओं पर भी पढ़ाई और स्कूल में दाखिले का झांसा देकर नाबालिग से … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More