AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वीर पुरखों का संघर्ष हमारी विरासत, युवाओं के सपने हमारी ताकत और समृद्ध झारखंड हमारा संकल्प : हेमंत सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार दिया है. उन्होंने इस दिन को गौरव, स्वाभिमान और संकल्प का दिन बताते हुए झारखंड के वीर पुरखों और अलग राज्य आंदोलन के नायकों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन उन वीर पुरखों और शहीदों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने जल, जंगल, जमीन, हक-अधिकार और अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा … Read More

घोटाला परीक्षा-दर-परीक्षा भाग 4: जेपीएससी 11-13 में भी मेहनतकश छात्रों का हुआ नुकसान, क्या हो पाएगी भरपाई?

जोहार लाइव ब्यूरो जेपीएससी-14 के साथ-साथ जेपीएससी 11-13 भी सवालों के घेरे में पहले दिन से है. झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा-2023 यानी 11वीं-13वीं JPSC के प्रारंभिक परीक्षा में 3,62,621 छात्रों ने हिस्सा लिया था. इसके बाद साक्षात्कार 10 जून 2025 से लेकर 23 जून 2025 तक हुए. कुल 342 रिक्तियों के लिए हुई इस परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम में 7,011 अभ्यर्थियों को सफलता मिली. वहीं मुख्य परीक्षा में 864 उत्तीर्ण हुए तथा अंततः 342 अभ्यर्थी चयनित किए गए. ध्यान देनेवाली बात ये है कि इसके प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अंतिम परिणाम जारी करने का जिम्मा आईटीआई के पास … Read More

झारखंड : जामताड़ा में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, गांव में पसरा मातम

जोहार लाइव ब्यूरो जामताड़ा : सदर थाना क्षेत्र के आसनहरिया नावाडीह गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से दो मासूम सगे भाई-बहन की मौत हो गई. मृतकों की पहचान गांव निवासी रौशन शेख के पुत्र अब्रान शेख और पुत्री माहिरा खातून के रूप में हुई है. दोनों बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. वहीं, पूरे गांव में शोक की लहर है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शनिवार शाम करीब चार बजे घर से खेलने के लिए निकले थे. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद परिवार के लोगों … Read More

IITF-2026 में झारखंड बना फोकस स्टेट : CM हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन, ‘विकास और विरासत’ थीम पर दिखेगी राज्य की पहचान

जोहार लाइव ब्यूरो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF)-2026 में इस बार झारखंड को फोकस स्टेट के रूप में शामिल किया गया है. शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड पवेलियन और पलाश का उद्घाटन किया. ‘विकास और विरासत’ थीम पर तैयार पवेलियन में झारखंड की सांस्कृतिक पहचान के साथ राज्य के स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक हस्तशिल्प, टसर सिल्क, महिला उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की झलक देखने को मिलेगी. उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. पवेलियन पहुंचने पर उनका स्वागत पारंपरिक … Read More

विधायक पर लगे आरोपों की खबर चलाने के बाद पत्रकार अभिषेक भारती को निशाना बनाने की कोशिश निंदनीय : रांची प्रेस क्लब

रांची। सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े एक गंभीर मामले में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पत्रकार अभिषेक भारती के खिलाफ अलग प्राथमिकी दर्ज किया जाना बेहद चिंताजनक है. रांची प्रेस क्लब इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े गंभीर सवाल के रूप में देखता है. प्रेस क्लब का मानना है कि किसी संवेदनशील मामले को सामने लाना, पीड़ित पक्ष की आवाज समाज और कानून के संज्ञान में लाना पत्रकार का पेशेवर दायित्व है. अभिषेक भारती ने इस मामले को सार्वजनिक कर एक गंभीर सवाल को समाज और … Read More

भूषण बाड़ा से पहले इन विधायकों पर लग चुका है पॉस्को का केस, जानिये कौन हैं वो

जोहार लाइव ब्यूरो सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज होने के बाद झारखंड की राजनीति से जुड़े पुराने मामले भी चर्चा में आ गए हैं. सार्वजनिक रिकॉर्ड और मीडिया रिपोर्टों की पड़ताल में झारखंड की राजनीति से जुड़े तीन व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ अलग-अलग वर्षों में POCSO एक्ट के तहत मामले दर्ज हुए. इनमें एक मौजूदा विधायक, एक पूर्व मंत्री और भूषण बाड़ा शामिल हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम का नाम … Read More

Johar Live Exclusive : दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट पर झारखंड में अलर्ट, 24 जिलों के एसपी को स्पेशल टास्क, क्या हैं पूरा मामला

किसलय शानू दिल्ली पुलिस की एक रिपोर्ट पर झारखंड पुलिस इन दिनों अलर्ट पर है. दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट पर झारखंड पुलिस मुख्यालय और सीआइडी ने झारखंड के 24 जिलों के एसपी को स्पेशल टास्क दिया है. यह टास्क दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से लापता और बरामद अज्ञात शव की पहचान को लेकर है, ताकि इनके बारे कोई सूचना मिलने पर इस बात की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी जा सके. दिल्ली पुलिस के द्वारा झारखंड पुलिस को भेजे गए रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के मेट्रो, नॉर्थ, ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट जिलों के दर्जनों मामले हैं. इनमें कुछ मामले इस प्रकार … Read More

17 लाख मतदाताओं के मामले लंबित, 18 नवंबर को हर बूथ पर तैनात रहेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता : कुमार राजा

रांची : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर झारखंड कांग्रेस ने 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर अपने कार्यकर्ताओं को तैनात करने का निर्णय लिया है. इस दिन बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और बूथ लेवल एजेंट (BLA-2) की बैठक होगी. कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाता सूची में दर्ज विसंगतियों को दूर करने, गलत तरीके से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट श्रेणी में दर्ज मतदाताओं की मदद करेंगे. जिन बूथों पर पार्टी के BLA-2 नियुक्त नहीं हैं, वहां कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में 14 नवंबर को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में … Read More

Johar Live Breaking : झारखंड में 86 पुलिस अफसरों की थानेदारी खतरे में, डीआईजी के आदेश पर एसपी ने पूछा स्पष्टीकरण, क्या है मामला, पढ़े पूरी रिपोर्ट

किसलय शानू राज्य के विभिन्न जिलों में एससी/एसटी एक्ट के फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए समकालीन अभियान में थानों का नतीजा शून्य रहने पर पुलिस महकमे में हड़कंप है. हजारीबाग रेंज अंजनी कुमार झा के आदेश पर चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ और गिरीडीह के थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी से स्पष्टीकरण पूछने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. झारखंड पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार हजारीबाग में 17, चतरा में 15, कोडरमा में 12, रामगढ़ में 11 और गिरीडीह में 31 थाना और ओपी हैं. डीआईजी के आदेश पर थानेदारों से स्पष्टीकरण से थानेदारों की … Read More

सिमडेगा विधायक पर बाबूलाल मरांडी का हमला, बोले- सत्ता के अहंकार से कानून को नहीं दबाया जा सकता

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक से जुड़े मामले में पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने और उसे धमकियां मिलने के आरोपों पर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा है. उन्होंने कहा कि विधायक की कथित करतूतों को उजागर करने वाले पत्रकार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी मिली है. इतना ही नहीं, विधायक पर हजारों समर्थकों को बुलाकर शक्ति प्रदर्शन करने और पत्रकार को लगातार धमकियां देने के भी आरोप सामने आ रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है. आरोपों की … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More