AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड: जेपीएससी में नियुक्ति पर हाईकोर्ट की समयसीमा खत्म, 19 नवंबर को सरकार से मांगा जाएगा जवाब

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट की ओर से राज्य सरकार को दी गई दो महीने की समयसीमा पूरी हो चुकी है. इसके बावजूद आयोग में नियुक्तियों की स्थिति को लेकर अब भी सवाल बने हुए हैं. हाईकोर्ट ने 10 सितंबर 2026 को सरकार को दो महीने के भीतर अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था. इस समयसीमा के अनुसार सरकार को 10 नवंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करनी थी. अब अदालत ने सरकार से 18 नवंबर तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी है. मामले की अगली सुनवाई … Read More

किसी खास सीट पर SC/ST आरक्षण का दावा नहीं कर सकते मतदाता या उम्मीदवार : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी मतदाता या उम्मीदवार को इस बात का निहित अधिकार (Vested Right) नहीं है कि कोई खास निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखा जाए. अदालत ने महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति की आरक्षित सीटों के रोटेशन से संबंधित नियम को चुनौती देने वाली दलील खारिज कर दी है. न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची ने सुनवाई के दौरान कहा कि संविधान और नियमों का उद्देश्य संबंधित स्थानीय निकाय की कुल आबादी में SC/ST की हिस्सेदारी के अनुपात में सीटों का आरक्षण सुनिश्चित करना है. कानून आरक्षित … Read More

घोटाला परीक्षा-दर-परीक्षा भाग 5: जिस सीडीपीओ पर समाज को स्वस्थ्य रखने की जिम्मेदारी, उनके चयन में भारी घालमेल

जोहार लाइव ब्यूरो बाल विकास परियोजना पदाधिकारी यानी सीडीपीओ महिला एवं बाल विकास विभाग का एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद होता है. इनका मुख्य काम अपने क्षेत्र में महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास से जुड़ी सरकारी योजनाओं को लागू कराना रहता है. सरल शब्दों में कहें तो CDPO अपने क्षेत्र में आंगनबाड़ी व्यवस्था का प्रमुख अधिकारी होता है. यानी वो पद जिसकी ईमानदारी के भरोसे राज्य ही नहीं, देश के भविष्य की नींव टिकी हुई है. अगर इन्होंने अपना काम सही से किया, तो समाज स्वस्थ्य और … Read More

झारखंड: PLFI के नाम पर फैलाई जा रही थी दहशत, खूंटी पेट्रोल पंप गोलीकांड का खुलासा; तीन गिरफ्तार

खूंटी: खूंटी जिले के जियारप्पा स्थित एमएस पुष्पा पेट्रोल पंप पर नोजल कर्मी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 13 नवंबर की रात अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर नोजल कर्मी के पैर में गोली मार दी थी. घटना के बाद मौके पर PLFI के जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम का एक पर्चा भी फेंका गया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 14 नवंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, मामले में खूंटी थाना कांड संख्या 157/26, दिनांक 14 … Read More

झारखंड: संध्या अर्घ्य के दौरान छठ घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस, रामगढ़ एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दौरान रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. एसपी ने घाटों पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा. Also Read : जोहार लाइव के लिए राज्यसभा सांसद का विशेष … Read More

जोहार लाइव के लिए राज्यसभा सांसद का विशेष आलेख : झारखंड के 26 वर्ष : अटल बिहारी वाजपेयी के संकल्प से नरेंद्र मोदी के विकास-दृष्टिकोण तक

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा 15 नवंबर 2000 को भारत के राजनीतिक मानचित्र पर झारखंड का उदय जल, जंगल, जमीन, सांस्कृतिक अस्मिता और स्वाभिमान के लिए पीढ़ियों से चले आ रहे संघर्ष की ऐतिहासिक परिणति थी. आज राज्य अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण कर रहा है. यह अवसर गौरवपूर्ण उपलब्धियों को स्मरण करने के साथ उन मूल उद्देश्यों का मूल्यांकन करने का भी है, जिनके लिए अलग झारखंड का सपना देखा गया था. झारखंड की चेतना का इतिहास संघर्ष और बलिदान से अनुप्राणित है. 1831–32 का कोल विद्रोह, 1855 का संताल हूल और भगवान बिरसा मुंडा का उलगुलान इस धरती … Read More

जोहार लाइव के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का विशेष आलेख : धरती आबा को नमन : विकसित झारखंड के निर्माण में रक्षा क्षेत्र की नई भूमिका

15 नवंबर झारखंड के लिए केवल स्थापना दिवस नहीं, बल्कि अपनी गौरवशाली विरासत, जनजातीय अस्मिता और विकास के संकल्प को दोहराने का अवसर है. इस वर्ष हम झारखंड का 26वाँ स्थापना दिवस मना रहे हैं. इसी दिन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती भी है. उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान के लिए ऐतिहासिक उलगुलान का नेतृत्व किया. उनका संघर्ष आज भी हमें आत्मसम्मान, साहस और जनकल्याण की प्रेरणा देता है. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के मार्गदर्शन में … Read More

झारखंड स्थापना दिवस : 24 जिलों में एक साथ ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’, मंत्रियों ने दौड़ को दिखाई हरी झंडी

जोहार लाइव ब्यूरो रांची. झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रविवार को राज्यभर में स्वच्छता का संदेश देने के लिए ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ का आयोजन किया गया. रांची सहित राज्य के सभी 24 जिलों में एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर झारखंड बनाने का संकल्प लिया गया. रांची में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ आयोजित हुई. इसे मंत्री राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव, योगेंद्र प्रसाद, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और रांची विधायक सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण … Read More

झारखंड स्थापना दिवस : कोडरमा में निकाली गई स्वच्छता जागरूकता दौड़, पौधारोपण कर दिया हरित झारखंड का संदेश

जोहार लाइव ब्यूरो कोडरमा. झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कोडरमा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ का आयोजन किया गया. इसमें प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. दौड़ के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया. वहीं, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया. … Read More

झारखंड स्थापना दिवस : धरती आबा को नमन कर हेमंत सोरेन का संकल्प, बिरसा के सपनों का राज्य बनाएगी सरकार

रांची. झारखंड राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी पुष्पचक्र अर्पित कर धरती आबा को नमन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री बिरसा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड के स्वाभिमान एवं गौरव का प्रतीक है. जल, जंगल, जमीन और … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More