जोहार लाइव ब्यूरो
कोडरमा. झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कोडरमा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
इसके बाद स्थापना दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर क्लीनलिनेस’ का आयोजन किया गया. इसमें प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ आम लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. दौड़ के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया.
वहीं, स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित झारखंड के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया.





