AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सोनिया गांधी की किताब के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन

नई दिल्ली. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन सोमवार को नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोनिया गांधी को पुस्तक के लोकार्पण पर बधाई और शुभकामनाएं दीं. सोनिया गांधी की यह पुस्तक उनके जीवन के अनुभवों, भारत के साथ उनके जुड़ाव, पारिवारिक रिश्तों और सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर आधारित है. पुस्तक में इटली में बिताए बचपन से लेकर राजीव गांधी से मुलाकात, विवाह के बाद भारत आने और गांधी परिवार … Read More

झारखंड : रांची में सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग’ पर हुआ विशेष पुस्तक पाठ कार्यक्रम

रांची: ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस की ओर से रविवार को रांची प्रेस क्लब में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग – अ जर्नी ऑफ लव’ पर विशेष पुस्तक पाठ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के झारखंड प्रभारी एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव आदित्य विक्रम जायसवाल ने किया. कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव, शशि भूषण राय, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह, सूर्यकांत शुक्ला और जया जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. पुस्तक पाठ … Read More

सिमडेगा विधायक प्रकरण में दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा : बंधु तिर्की

रांची। सिमडेगा विधायक से जुड़े मामले में कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा. विधायक, पत्रकार या कोई अन्य व्यक्ति, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने भाजपा पर इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देने और आदिवासी वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. बंधु तिर्की ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और जांच की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में … Read More

झारखंड: 28 नवंबर को खेलगांव में मनेगी सरकार की दूसरी वर्षगांठ, 15 दिनों तक होंगे कार्यक्रम

रांची. झारखंड स्थापना दिवस और राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर तक राज्यभर में 15 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसकी शुरुआत 15 नवंबर को स्वच्छता के लिए दौड़ के साथ हुई. वहीं, 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में भव्य समारोह के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा. इस दौरान 17 से 25 नवंबर तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेलकूद, नाटक, नृत्य-संगीत और निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को 26 और 27 नवंबर को खेलगांव में राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. विजेताओं … Read More

निशा भगत मामले में अजय तिर्की के घर पहुंची CBI की टीम, जांच शुरू

रांची: आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में सोमवार को सीबीआई की टीम केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की के घर पहुंची. सीबीआई ने सोमवार को ही मामले की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथ में ली है. दिल्ली स्थित सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच-1 में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है. सीबीआई की टीम अजय तिर्की के घर पहुंचकर मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है. 16 नवंबर को सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी सीबीआई ने निशा भगत की मौत के मामले में पिठोरिया थाने में पहले से … Read More

झारखंड: IITF में माटी कला और टेराकोटा का आकर्षण, लाइव डेमो में हाथ आजमा रहे पर्यटक

रांची/नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. फोकस स्टेट के रूप में शामिल झारखंड की पारंपरिक माटी कला और टेराकोटा शिल्प को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. यहां कारीगर लाइव डेमो के जरिए मिट्टी से उपयोगी और सजावटी उत्पाद तैयार कर रहे हैं. पवेलियन में कारीगर ट्रे, सुराही, कप, गिलास, थाली और केतली जैसे उत्पाद बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं. खास बात यह है कि आगंतुक न केवल इन उत्पादों को बनते हुए देख सकते हैं, बल्कि … Read More

वोट चोरी पर CEC समेत तीनों चुनाव आयुक्तों से 48 सवालों के जवाब मांगने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन

जोहार लाइव ब्यूरो  मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ को लेकर INDIA गठबंधन ने चुनाव आयोग से जवाबदेही तय करने की मांग तेज कर दी है. गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट में 48 सवालों की सूची दाखिल कर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC), दोनों चुनाव आयुक्तों और आयोग के महानिदेशक (IT) से अलग-अलग हलफनामे पर जवाब दिलाने की अनुमति मांगी है. याचिकाकर्ताओं (INDIA गठबन्धन) का कहना है कि चुनाव आयोग ने अपने जवाबी और पूरक हलफनामे में SIR से जुड़ी कई अहम प्रक्रियाओं और फैसलों पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. सवालों की सूची में 24 जून … Read More

झारखंड : विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोपों का राष्ट्रीय ST आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

रांची: सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव समेत रांची के उपायुक्त और एसएसपी को नोटिस भेजकर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है. 16 नवंबर को जारी नोटिस में आयोग ने कहा है कि विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर उसने इस मामले का संज्ञान लिया है. आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 338A के तहत मामले की जांच करने का निर्णय लिया है. इसके तहत संबंधित अधिकारियों से आरोपों और अब … Read More

भूषण बाड़ा मामले की निष्पक्ष जांच हो, कानून से ऊपर कोई नहीं : अर्जुन मुंडा

रांची: सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राज्य सरकार से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस मामले ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा जवाबदेही को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए हैं. अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इस संवेदनशील मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अब तक क्या ठोस कदम उठाए गए हैं. सवाल यह है कि क्या झारखंड … Read More

लाल किला धमाका : डॉक्टर मॉड्यूल से जुड़े तीन मामलों की सुनवाई अब दिल्ली में होगी, सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट की बड़ी साजिश से जुड़े मामलों की जांच और सुनवाई अब एक ही जगह होगी. सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, 16 नवंबर को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की याचिका स्वीकार करते हुए जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज दो मामलों को दिल्ली स्थानांतरित करने की अनुमति दे दी. अदालत ने तीनों FIR को एक साथ जोड़कर सुनवाई करने की भी मंजूरी दी है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने यह आदेश दिया. NIA ने इन मामलों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष NIA अदालत में … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More