झारखंड : जमशेदपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 स्प्लेंडर बरामद, 6 आरोपी पकड़े गए
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी की 10 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं. इस मामले में कुल 6 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें 5 विधि-विरुद्ध किशोर शामिल हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इसके तहत जादूगोड़ा और धालभूमगढ़ थाना पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने … Read More