जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने गिरोह के कब्जे से चोरी की 10 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं. इस मामले में कुल 6 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जिनमें 5 विधि-विरुद्ध किशोर शामिल हैं.
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इसके तहत जादूगोड़ा और धालभूमगढ़ थाना पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया.
इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी में संलिप्त गिरोह का पता लगाते हुए कार्रवाई की और चोरी की 10 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कीं. पुलिस के अनुसार, पकड़े गए 6 युवकों में 5 विधि-विरुद्ध किशोर हैं. एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Also Read : थाला का आखिरी हेलिकॉप्टर शॉट : IPL से संन्यास, अब डगआउट से चलाएंगे CSK की बाजी

