झारखंड: छठ और बिरसा जयंती को लेकर खूँटी पुलिस अलर्ट, अफीम की खेती से लेकर मानव तस्करी तक पर सख्ती के निर्देश
खूँटी. आगामी छठ महापर्व और 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उलिहातू में मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन को लेकर खूँटी पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. गुरुवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित अपराध गोष्ठी में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. इस दौरान सभी थाना प्रभारियों और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए. छठ महापर्व को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया. घाटों के आसपास खुले और … Read More