हजारीबाग में युवक की गोली मा’रकर ह’त्या, केदारनाथ यात्रा के लिए निकला था घर से
Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र स्थित करसो पुल के पास मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, विक्की सोनी अपने मित्र अभिषेक कुमार उपाध्याय के साथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे। उन्हें कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंचना था, जहां से ट्रेन पकड़कर आगे की यात्रा करनी थी। दोनों … Read More