Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 8, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर का कुल वजन 3.71 ग्राम बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उलीडीह ओपी प्रभारी मो. शारिक अली ने सोमवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि सिद्धो-कान्हू आवासीय विद्यालय के पीछे स्थित खाली मैदान में कुछ युवक नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुए हैं। सूचना के आधार पर पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कई युवक भागने में सफल रहे, लेकिन एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।

    गिरफ्तार युवक की पहचान सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र के तामोलिया निवासी संदीप कुमार पाण्डेय (26) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई। साथ ही एक पर्स भी जब्त किया गया, जिसमें पहचान पत्र समेत अन्य दस्तावेज मिले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कपाली क्षेत्र से ब्राउन शुगर लाकर उलीडीह इलाके में बेचने की तैयारी कर रहा था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह किन लोगों और नेटवर्क के माध्यम से नशीले पदार्थों की खरीद और आपूर्ति करता था।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उलीडीह ओपी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, मौके से फरार अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार, उलीडीह ओपी प्रभारी मो. शारिक अली, एसआई रविन्द्र पाण्डेय, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई विजय कुमार, एएसआई अखिलेश प्रसाद तथा रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

    Also Read  : CA प्रवीण कुमार सिन्हा को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार Crackdown on drug trade in Jamshedpur; smuggler arrested with 38 packets of brown sugar. जमशेदपुर में नशे के कारोबार पर वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCA प्रवीण कुमार सिन्हा को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
    Next Article साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था लोगों के बैंक खाते, पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.