AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
डीसी

365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में रांची समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में रथयात्रा के भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मेला क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में शराब बिक्री पर रोक बैठक में निर्णय लिया गया कि रथयात्रा मेला क्षेत्र की 500 मीटर परिधि के भीतर दारू एवं शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी व्यापक स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। … Read More

हेमंत

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के हर घर तक पाइपलाइन और नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस लक्ष्य को तय समयसीमा के भीतर हासिल किया जाना चाहिए। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने पेयजल आपूर्ति योजनाओं के रखरखाव और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी योजनाओं … Read More

साधु

साधु बनकर कर रहे थे ठगी, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र स्थित हुरहुरू में एक महिला को साधु का रूप धारण कर ठगने वाले तीन शातिर अपराधियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से ठगे गए सोने के आभूषण समेत अन्य सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के निवासी मलेट्री लाठौर, अखिलेश लाठौर और तितई लाठौर के रूप में हुई है। सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने बताया कि 8 जून को हुरहुरू निवासी गुड़िया देवी के पति ने पुलिस को सूचना दी थी कि साधु … Read More

सिमडेगा के आम पहुंचे लंदन, बिरसा हरित ग्राम योजना ने लिखी सफलता की नई कहानी

Simdega : झारखंड के लिए यह गर्व का क्षण है। सिमडेगा जिले में उगाए गए आम्रपाली आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने लगे हैं। सीएम हेमंत सोरेन की महत्वाकांक्षी बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तैयार आमों की पहली व्यावसायिक खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के लिए रवाना की गई है। पहली खेप में 1322 किलोग्राम यानी 1.32 टन आम भेजे गए हैं। इसे झारखंड के कृषि और बागवानी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। कोरोना काल में शुरू हुई थी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना की शुरुआत उस समय की गई थी जब कोरोना महामारी के दौरान … Read More

जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

Jamtara : जामताड़ा जिले की बेटियों ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में जामताड़ा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस सफलता पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त आलोक कुमार ने टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण … Read More

हाथियों

टुंडी में हाथियों का कहर, दो घर तोड़े, अनाज भी चट कर गये 

Dhanbad : धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से टुंडी पहाड़ क्षेत्र में डेरा जमाए लगभग 35 हाथियों का झुंड अब रिहायशी इलाकों की तरफ रुख करने लगा है। बीती देर रात हाथियों ने दो गांवों में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दो घरों को नुकसान पहुंचाया गया और घरों में रखा अनाज भी हाथी खा गए। घटना के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। देर रात गांव में घुसे हाथी, मची अफरा-तफरी ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की रात भोजन की तलाश में हाथियों का झुंड … Read More

फर्जी कस्टमर केयर नंबर और क्रेडिट कार्ड अपडेट के नाम पर करते थे ठगी, पुलिस ने 3 को दबोचा

Jamtara (Rajiv Jha) : साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के तेतुलबंधा गांव के पास सुनसान इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन और 9 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी एसपी शंभु कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी तेतुलबंधा गांव के समीप पलाश और पुटूश की झाड़ियों में बैठकर लोगों … Read More

अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

Ranchi : जापान के काकामीगाहारा में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करने वाले झारखंड के आठ हॉकी खिलाड़ियों का मंगलवार को रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए खेल प्रेमियों, परिजनों, कोचों और हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। खिलाड़ियों के पहुंचते ही पूरा एयरपोर्ट परिसर उत्साह और गर्व के माहौल से भर गया। एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया के सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद सभी खिलाड़ी रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर … Read More

धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को रांची के कोकर स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए और भगवान बिरसा मुंडा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम लोग भी मौजूद रहे। सभी ने धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया। राज्यपाल ने बिरसा मुंडा के संघर्ष को किया नमन राज्यपाल … Read More

लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में बीती देर रात अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बकटपुर हाट बाजार के समीप हुई। गोली लगने के बाद युवक सड़क किनारे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घर लौटते समय बदमाशों ने बनाया निशाना घायल युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी अजय पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। राजीव एक फाइनेंस … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More