Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान
    खेल-सिनेमा

    जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान, जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा जिले की बेटियों ने खेल के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है। 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 में जामताड़ा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस सफलता पर मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपायुक्त आलोक कुमार ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया। सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त आलोक कुमार ने टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा की बेटियों ने पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों की इस सफलता से अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

    उपायुक्त ने खिलाड़ियों से कहा कि वे इसी तरह मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ती रहें तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जामताड़ा का प्रतिनिधित्व कर जिले को नई पहचान दिलाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में जिले की खिलाड़ी और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगी।

    जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन सिंह ने बताया कि 20वीं जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 29 से 31 मई तक जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में किया गया था। प्रतियोगिता भारतीय खो-खो संघ के निर्देशानुसार पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन जामताड़ा के सहयोग से संपन्न हुई। इसका संचालन झारखंड राज्य खो-खो संघ और जामताड़ा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में किया गया।

    उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान जामताड़ा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और बेहतर टीम वर्क का परिचय देते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम में जवाहर नवोदय विद्यालय, गर्ल्स हाई स्कूल, ज्ञान रेणु विद्या निकेतन, संत एंथोनी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा की छात्राएं शामिल थीं।

    सम्मान समारोह में जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी, महासचिव नंदन सिंह, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, सुभाष सोरेन समेत खेल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Also Read : पलामू में विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

    Jamtara's daughters bring honor to the district; secure third place in the Junior Kho-Kho competition. जामताड़ा की बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटुंडी में हाथियों का कहर, दो घर तोड़े, अनाज भी चट कर गये 
    Next Article सिमडेगा के आम पहुंचे लंदन, बिरसा हरित ग्राम योजना ने लिखी सफलता की नई कहानी

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026
    Latest Posts

    संस्कृत कभी कंप्यूटर की भाषा क्यों नहीं बन सकती थी?

    July 11, 2026

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.