अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप
Ranchi : झारखंड में स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार ने रांची के रैडिसन ब्लू होटल में “स्टार्टअप इंडिया–TEJAS” पहल पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मकसद राज्य में उद्यमिता को मजबूत करना, युवाओं को स्टार्टअप की ओर प्रेरित करना और नए व्यवसायों के लिए बेहतर माहौल तैयार करना था। कार्यशाला का आयोजन झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JIIDCO) ने उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), भारत सरकार और स्टार्टअप इंडिया के सहयोग से किया। इसमें सरकारी अधिकारी, स्टार्टअप उद्यमी, इनक्यूबेटर, उद्योग जगत के विशेषज्ञ … Read More