Ranchi : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा से जुड़े लोगों का सुबह से राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन शुरू है। अपनी पहचान, पेंशन, अस्मिता समेत अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेरने सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है। आंदोलनकारियों के प्रदर्शन को देखते हुए मोहराबादी से लेकर मुख्यमंत्री आवास आने वाले सभी मार्गो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम है। सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अतिरिक्त 600 जवान तैनात है। अभी की स्थिति है कि आंदोलन कर रहे लोगों को मोहराबादी इलाके में रोका गया है। सभी एकजुट होकर नारेबाजी कर रहे है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, हर जगह जवान है तैनात
सुरक्षा के मद्देनजर तीन कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस , एसआईआरबी, जैप और इको बल सहित करीब 600 सुरक्षाकर्मियों को मोरहाबादी मैदान से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक तैनात किया गया है। इनमें हथियारबंद जवानों के साथ लाठी पार्टी भी शामिल है। इसके अलावा मोरहाबादी मैदान और मुख्यमंत्री आवास के आसपास ब्रज वाहन, फायर ब्रिगेड वाहन, रंगीन पानी के टैंकर और आंसू गैस स्क्वॉड की भी तैनाती की गई है। प्रशासन की प्राथमिक कोशिश आंदोलनकारियों को मोरहाबादी मैदान में ही रोकने की रहेगी।
Also Read : 365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
Also Read : एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

