Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 9, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में रांची समाहरणालय स्थित ब्लॉक-ए सभागार में जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में रथयात्रा के भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

    मेला क्षेत्र के 500 मीटर दायरे में शराब बिक्री पर रोक

    बैठक में निर्णय लिया गया कि रथयात्रा मेला क्षेत्र की 500 मीटर परिधि के भीतर दारू एवं शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी व्यापक स्तर पर आम लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

    सुरक्षा के लिए वॉच टावर, सीसीटीवी और सादे लिबास में पुलिस

    मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वॉच टावर स्थापित किए जाएंगे। पूरे क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सादे लिबास में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए खोया-पाया केंद्र भी बनाया जाएगा।

    रथयात्रा मार्ग पर विशेष बैरिकेडिंग, बाहरी वाहनों की एंट्री बंद

    यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर रथयात्रा मार्ग पर विशेष बैरिकेडिंग की जाएगी। दुकानों को निर्धारित दायरे में ही लगाने की अनुमति होगी। मेला क्षेत्र में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही रथ पथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    सड़कों की मरम्मत और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस

    बैठक में मंदिर मार्ग एवं रथयात्रा रूट की सड़कों की मरम्मत कार्य की समीक्षा की गई। अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा तथा मेला क्षेत्र का लेआउट प्लान तैयार किया जाएगा।

    प्लास्टिक मुक्त होगा मेला क्षेत्र

    डीसी ने मेला क्षेत्र में प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। नगर निगम को विशेष सफाई अभियान चलाने और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी एग्जिट की रहेगी व्यवस्था

    मेला के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की तैनाती की जाएगी। साथ ही इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    पार्किंग शुल्क होगा निर्धारित

    मेला के दौरान पार्किंग शुल्क प्रशासन द्वारा निर्धारित किया जाएगा। पार्किंग स्थल पर शुल्क सूची का प्रदर्शन अनिवार्य होगा ताकि श्रद्धालुओं से अधिक राशि की वसूली न हो सके।

    पर्यटन के रूप में विकसित करने पर जोर

    बैठक में जगन्नाथपुर रथयात्रा को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाने पर विशेष चर्चा की गई। मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा के लिए अलग से बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

    16 जुलाई से शुरू होगा 365वां रथयात्रा महोत्सव

    डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जगन्नाथपुर रथयात्रा रांची की सांस्कृतिक पहचान है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव-2026 का आयोजन 16 जुलाई से 25 जुलाई तक किया जाएगा।

    Also Read : हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत

    365वीं जगन्नाथपुर रथयात्रा की तैयारियां तेज Preparations for the 365th Jagannathpur Rath Yatra intensify; DC issues necessary instructions to officials. डीसी डीसी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम हेमंत
    Next Article एसपी ने सुनी आत्मसमर्पित नक्सलियों की समस्याएं, रोजगार और पुनर्वास पर दिया जोर

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.