AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड स्थित अधरमा गांव के पास गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। लोहरदगा से सिमडेगा जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, परिवार स्कॉर्पियो वाहन से लोहरदगा से सिमडेगा जिले के लसिया क्षेत्र की ओर जा रहा था। … Read More

विनोद

राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

Jamtara : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने दावा किया है कि दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि एक सीट पर झामुमो और दूसरी सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं तथा गठबंधन के सभी दल उनके समर्थन में एकजुट हैं। जामताड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनोद पांडे ने कहा कि महागठबंधन में किसी प्रकार की कोई आशंका या मतभेद नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों उम्मीदवार भारी समर्थन के साथ जीत दर्ज … Read More

प्रमोद

हथियार की खरीद-बिक्री को लेकर मा’रा गया प्रमोद, एक नाबालिग समेत तीन को पुलिस ने दबोचा

Chatra : चतरा जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव निवासी प्रमोद कुमार हत्याकांड का पुलिस ने महज चार दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर मामले की जांच की। एसडीपीओ ने मीडिया को बताया कि बीते 7 जून को प्रमोद कुमार के अपहरण की सूचना मिलने के बाद राजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। … Read More

सीएम

झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

New Delhi : सीएम हेमंत सोरेन ने नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक में झारखंड के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करते हुए राज्य को खनिज आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ाकर मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा तभी सार्थक होगी जब उसे मानव पूंजी, शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़ा जाए। सीएम ने कहा कि झारखंड को केवल खनिज निकालने वाले राज्य के रूप में नहीं, बल्कि विकास यात्रा के साझेदार के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने राज्य में ही खनिज संसाधनों का वैल्यू … Read More

झारखंड

विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

Ranchi : झारखंड में विदेश में बैठकर अपराध का नेटवर्क चला रहे गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। कुख्यात अपराधी मयंक सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब ऐसे अन्य अपराधियों को भी विदेश से गिरफ्तार कर भारत लाने की कवायद तेज कर दी गई है। सीआईडी ने राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर विदेश फरार अपराधियों की पूरी जानकारी मांगी है। इन अपराधियों की प्रोफाइल तैयार कर इंटरपोल को भेजी जाएगी, ताकि उनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की जा सके। सीआईडी द्वारा जारी प्रारूप में अपराधी का नाम, … Read More

रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…

Ranchi : नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। गुरुवार को आदिवासी संगठनों और नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और आदिवासी समाज के लोग सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च शुरू किया, लेकिन प्रशासन ने उन्हें कांके के ब्लॉक चौक के पास रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी जमीन बचाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि सरकार यदि रिम्स-2 जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान का निर्माण करना चाहती … Read More

देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Deoghar : देवघर नगर निगम में कार्यरत करीब 500 सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार 11 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। हड़ताल की घोषणा के बाद बुधवार शाम सफाई कर्मचारियों ने अपने संगठन के नेतृत्व में शहर में रैली निकालकर आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि उनकी मांगें पूरी होने तक कोई भी सफाईकर्मी सफाई कार्य में हिस्सा नहीं लेगा। तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन सफाई कर्मचारियों के नेता संजय मंडल ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान नहीं होने के … Read More

एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

Dhanbad : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाए जाने के बावजूद धनबाद में अवैध बालू ढुलाई का खेल थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार सुबह खनन विभाग ने बस स्टैंड के समीप विशेष छापेमारी अभियान चलाकर बिना वैध चालान के बालू ले जा रहे दो वाहनों को जब्त किया। दोनों वाहनों पर करीब 200 घनफीट बालू लदा हुआ था। खनन विभाग की टीम ने सुबह संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान दोनों वाहनों को रोका। जांच में वाहन चालकों से बालू परिवहन से संबंधित चालान और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे … Read More

रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत आसपास के कई जिलों में बुधवार शाम मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शाम करीब छह बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ … Read More

शिक्षक

शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

Ranchi : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस शिक्षक पर एक मासूम बच्चे के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी थी, उसी पर बच्चे को गलत रास्ते पर ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी शिक्षक की पहचान अमित तिवारी के रूप में हुई है। वह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हरना माड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह पिछले करीब तीन साल से बच्चे के घर जाकर ट्यूशन पढ़ा रहा था। बच्चे को सिखाई चोरी की आदत परिजनों का आरोप है कि शिक्षक … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More