AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

Sahebganj : साहेबगंज के टाउन हॉल में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं कटना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर पर लगातार निगरानी और सक्रियता जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने की। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय, केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा, सांसद विजय कुमार हांसदा, राजमहल विधायक एमटी राजा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी … Read More

DPS जगन्नाथपुर में पुलिस की पाठशाला, बच्चों को बताए साइबर क्राइम और नशे के खतरे

Ranchi : विद्यार्थियों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को डीपीएस स्कूल, जगन्नाथपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं सेवन के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, महिला एवं बालकों से संबंधित अपराध तथा सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, रूरल एसपी गौरव गोस्वामी, ट्रैफिक डीएसपी एवं हटिया डीएसपी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की सलाह … Read More

ट्रेलर की टक्कर से कार घिसटी, स्कूल बस का इंतजार कर रही दो छात्राएं घायल

Chaibasa : चाईबासा जिले के आयता गांव चौक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। दोनों बच्चियां स्कूल बस का इंतजार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी छात्राओं को अपनी चपेट में लेती हुई आगे बढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सात वर्षीय अनुष्का कुमारी पान और आठ वर्षीय लवली तांती सड़क किनारे एक होटल के पास खड़ी थीं। इसी दौरान होटल की ओर मुड़ रही एक … Read More

धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा बनी काल, युवक की मौ’त पर फूटा लोगों का गुस्सा

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद शुक्रवार सुबह लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हादसे में एक युवक की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने हरिणा हीरक चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी हाइवा चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की। सड़क जाम के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों … Read More

हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

Ranchi : रांची के रातु थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 में झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता की हत्या कराने की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उनके ही चचेरे भाई ने जमीन विवाद को लेकर रची थी। इसके लिए शूटर को सुपारी देकर हमला कराया गया था। पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 को झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता बब्बन प्रसाद मोटरसाइकिल से कोर्ट से अपने घर लौट रहे थे। … Read More

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

New Delhi : केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और संस्थागत उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 11 जून को जारी आदेश में कहा है कि अब ऐसे बड़े उपभोक्ता सीधे रिटेल पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल नहीं खरीद सकेंगे। उन्हें ईंधन की खरीद केवल अधिकृत बल्क सेल पॉइंट्स से करनी होगी। सरकार द्वारा जारी “मोटर स्पिरिट और हाई स्पीड डीजल (रिटेल आउटलेट्स के जरिए सप्लाई का अस्थायी नियमन) आदेश, 2026” के तहत यह व्यवस्था फिलहाल 90 दिनों के लिए … Read More

रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

Ranchi : राजधानी रांची में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय है। रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर में एंटी-क्राइम चेकिंग के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व तथा अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी की अगुवाई में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिसकर्मियों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और … Read More

रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया गया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर उतरकर ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए वाहन चालकों के खिलाफ कुल 3494 चालान काटे गए। सबसे ज्यादा मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने के सामने आए। जांच के दौरान 1668 बाइक सवार बिना हेलमेट … Read More

ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

Ranchi : राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 65 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके के सर्राफा कारोबारियों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार लोहरा कोचा निवासी पशुपति नाथ सोनी बीआईटी चौक स्थित कौशल्या कॉम्पलेक्स में दरगाह मंदिर के सामने पीपी ज्वेलर्स नाम से दुकान संचालित करते हैं। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां … Read More

सचिव

पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

Chaibasa : खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है, इसलिए इसके संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में सचिव ने खाद्यान्न के उठाव, परिवहन, भंडारण एवं वितरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक माह … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More