Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ट्रेलर की टक्कर से कार घिसटी, स्कूल बस का इंतजार कर रही दो छात्राएं घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    ट्रेलर की टक्कर से कार घिसटी, स्कूल बस का इंतजार कर रही दो छात्राएं घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 12, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले के आयता गांव चौक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्राएं घायल हो गईं। दोनों बच्चियां स्कूल बस का इंतजार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी छात्राओं को अपनी चपेट में लेती हुई आगे बढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सात वर्षीय अनुष्का कुमारी पान और आठ वर्षीय लवली तांती सड़क किनारे एक होटल के पास खड़ी थीं। इसी दौरान होटल की ओर मुड़ रही एक कार को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार कई फीट तक घिसटती चली गई और दोनों छात्राओं को टक्कर मार दी।

    घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बच्चियों को सड़क से उठाकर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की जांच में अनुष्का के सिर और छाती में गंभीर चोट पाई गई। उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं लवली तांती को मामूली चोटें आई हैं और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और ट्रेलर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान लोगों ने ट्रेलर चालक की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ के चंगुल से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले गई।

    सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

    इधर, हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ट्रेलर की टक्कर के बाद कार के छात्राओं की ओर घिसटने का दृश्य कैद हुआ है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही ट्रेलर और कार को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    Also Read : प्रवासी मजदूरों के हित में आगे आए अर्जुन मुंडा, श्रमायुक्त से की अहम पहल की मांग

    Car dragged after collision with trailer; two schoolgirls waiting for the bus injured. ट्रेलर की टक्कर से कार घिसटी स्कूल बस का इंतजार कर रही दो छात्राएं घायल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रवासी मजदूरों के हित में आगे आए अर्जुन मुंडा, श्रमायुक्त से की अहम पहल की मांग
    Next Article प्रमोशन विवाद में सरकार को राहत, हाईकोर्ट ने 12 इंजीनियरों की पदोन्नति बरकरार रखी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : IIIT रांची में छात्र की मौत पर NHRC सख्त, इलाज में देरी और प्रशासनिक लापरवाही की होगी जांच

    October 11, 2026
    Latest Posts

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.