Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया गया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के नेतृत्व में शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर उतरकर ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए वाहन चालकों के खिलाफ कुल 3494 चालान काटे गए। सबसे ज्यादा मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने के सामने आए। जांच के दौरान 1668 बाइक सवार बिना हेलमेट के पकड़े गए। इसके अलावा शहर में अव्यवस्थित पार्किंग भी बड़ी समस्या बनकर उभरी। नो पार्किंग और सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के 1317 मामलों में कार्रवाई की गई।

    हर दूसरे मोड़ पर चल रही थी जांच

    सुबह से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, व्यस्त सड़कों और बाजार क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस की टीम तैनात रही। कई जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा और अन्य आवश्यक कागजात की जांच की। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वालों पर तत्काल चालान किया गया।

    ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई

    अभियान के दौरान 102 वाहन चालक निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाते पाए गए। वहीं 26 लोग गलत दिशा में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। नो एंट्री क्षेत्र में वाहन ले जाने वाले 22 लोगों पर भी जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ऐसे उल्लंघन अक्सर गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।

    अतिरिक्त सवारी और पिलियन राइडिंग भी बनी परेशानी

    जांच के दौरान 52 वाहन अतिरिक्त सवारी लेकर चलते मिले। वहीं 19 मामलों में पिलियन राइडिंग से जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने बिना वर्दी के ऑटो चलाने वाले 23 चालकों पर भी कार्रवाई की।

    ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा नहीं रखने वालों पर जुर्माना

    विशेष अभियान में 10 लोग बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाते मिले। वहीं सात वाहन बिना वैध बीमा के सड़क पर दौड़ते पाए गए। सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले नौ वाहन चालकों के खिलाफ भी चालान किया गया। इसके अलावा प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म, फिक्स्चर लाइट और अन्य नियमों के उल्लंघन के मामलों में भी कार्रवाई की गई।

    11 दिनों में 37 हजार से ज्यादा चालान

    रांची ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 11 जून 2026 तक शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुल 37,907 चालान जारी किए गए हैं। लगातार बढ़ती कार्रवाई से साफ है कि पुलिस अब सड़क सुरक्षा को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

    फर्जी नंबर प्लेट लगाने वालों को सख्त चेतावनी

    ट्रैफिक पुलिस ने वाहन मालिकों और चालकों को चेतावनी दी है कि वे किसी दूसरे वाहन का नंबर अपने वाहन पर लगाकर सड़क पर न चलें। ऐसा करते पकड़े जाने पर वाहन जब्त किया जाएगा और संबंधित चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    पुलिस की अपील

    रांची ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सभी जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखें। पुलिस का कहना है कि नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

    Also Read : ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    494 challans issued in a single day. Police crack down on traffic violators in Ranchi; 3 एक दिन में 3494 चालान रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    चाईबासा

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय : विनोद पांडेय

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.