Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 12, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahebganj : साहेबगंज के टाउन हॉल में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक दिवसीय बूथ स्तरीय एवं BLA-2 बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं कटना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर पर लगातार निगरानी और सक्रियता जरूरी है।

    बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने की। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय, केंद्रीय सचिव एवं प्रवक्ता पंकज मिश्रा, सांसद विजय कुमार हांसदा, राजमहल विधायक एमटी राजा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

    बैठक का मुख्य फोकस आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान रहा। नेताओं ने BLA-2 और बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया समझाई। कहा गया कि हर कार्यकर्ता अपने बूथ क्षेत्र में मतदाताओं की सूची की जांच करे और यह सुनिश्चित करे कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

    घर-घर जाकर जानकारी जुटाने की अपील

    नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करें। नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना समय पर देने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई।

    संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर

    बैठक में संगठन विस्तार और बूथ प्रबंधन पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि चुनावी सफलता की नींव बूथ स्तर पर मजबूत संगठन से ही पड़ती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा और सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचानी होगी।

    बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।

    Also Read : पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    JMM holds booth-level and BLA-2 meeting in Sahibganj; General Secretary issues directives regarding SIR. SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद
    Next Article बंद शौचालय के चेंबर में मिला दुर्लभ साही, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.