Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद
    झारखंड

    पलामू में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो देशी कट्टा बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 12, 2026Updated:June 12, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू पुलिस ने जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरसोत गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अवैध देशी कट्टा बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि सरसोत गांव का एक युवक अपने पास अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया।

    गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सरसोत गांव में छापेमारी की और उपेंद्र साव के 19 वर्षीय पुत्र अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने हथियार छिपाने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो अवैध देशी कट्टा बरामद किए गए, जिन्हें आरोपी ने छिपाकर रखा था। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों हथियारों को जब्त कर लिया।

    एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हथियार कहां से प्राप्त किए थे और इनका इस्तेमाल किसी आपराधिक घटना में किया गया है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का किसी हथियार तस्कर या आपराधिक गिरोह से कोई संबंध तो नहीं है। इस संबंध में हरिहरगंज थाना में कांड संख्या 105/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अभय कुमार उर्फ लड्डू तथा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए एवं 26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

    इस अभियान में एसआई कुमार सौरभ, अविनाश कुमार, पथरा पिकेट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, हवलदार हेमंत भेंगरा, लालबाबू यादव, अशोक यादव, रमेश उरांव, प्रीतम कुमार जायसवाल, गणेश साह, चालक आरक्षी सुधीर प्रकाश तथा सहायक पुलिस राजेंद्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने छापामारी दल की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अवैध हथियारों और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Also Read : गेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगेतलसूद सोलर प्रोजेक्ट के बेस कैंप पर ग्रामीणों का हंगामा, CSR फंड के दुरुपयोग का आरोप
    Next Article साहेबगंज में झामुमो की बूथ स्तरीय और BLA-2 बैठक, SIR  को लेकर महासचिव ने दिए निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.