Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 10, 2026Updated:June 10, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस शिक्षक पर एक मासूम बच्चे के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी थी, उसी पर बच्चे को गलत रास्ते पर ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी शिक्षक की पहचान अमित तिवारी के रूप में हुई है। वह पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित हरना माड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वह पिछले करीब तीन साल से बच्चे के घर जाकर ट्यूशन पढ़ा रहा था।

    बच्चे को सिखाई चोरी की आदत

    परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने पढ़ाई के नाम पर बच्चे को गलत संगत और बुरी आदतों की ओर धकेल दिया। इतना ही नहीं, उसने बच्चे को अपने ही घर में चोरी करने के लिए उकसाया। धीरे-धीरे बच्चे के व्यवहार में बदलाव आने लगा, जिसके बाद परिवार के लोगों को शक हुआ। जब उन्होंने बच्चे से बातचीत की और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी तो कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आईं।

    परिवार के लोगों की हत्या की दे रहा था ट्रेनिंग

    परिजनों का आरोप है कि अमित तिवारी बच्चे को सिर्फ चोरी ही नहीं सिखा रहा था, बल्कि उसे अपने ही परिवार के लोगों के खिलाफ भड़का भी रहा था। आरोप है कि वह बच्चे को मां-बाप, दादा-दादी और भाई-बहनों की हत्या करने तक के तरीके बता रहा था। बच्चे को यह भी समझाया जा रहा था कि किस तरह किसी पर हमला किया जाए और कैसे अपराध को अंजाम दिया जाए।

    एयरगन से जान लेने तक की दे रहा था जानकारी

    मामले का सबसे सनसनीखेज पहलू यह है कि शिक्षक कथित तौर पर बच्चे को एयरगन के इस्तेमाल की जानकारी भी दे रहा था। आरोप है कि उसने बच्चे को बताया था कि कितनी दूरी से फायर करने पर किसी की जान जा सकती है। परिवार का कहना है कि जब उन्हें इन बातों की जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

    परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

    मामले की गंभीरता को देखते हुए बच्चे के परिजनों ने सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक अमित तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों की सच्चाई पता लगाने में जुटी हुई है।

    पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

    पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। बच्चे और उसके परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी शिक्षक ने बच्चे को किस हद तक प्रभावित किया और उसके पीछे उसकी मंशा क्या थी। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    Teacher turns monster: Entered home under the guise of teaching and hatched a murder plot; Ranchi police nab him. रांची पुलिस ने दबोचा शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप
    Next Article रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    यौन उत्पीड़न मामले में JNU की कार्रवाई, प्रोफेसर-सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम हुए बर्खास्त

    October 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू जिले के चार कैटेगरी-2 बालू घाटों की सफल नीलामी, राज्य सरकार को लगभग 26.59 करोड़ की राजस्व प्राप्ति

    October 9, 2026

    टाटा मोटर्स कर्मचारी को तलाक के बाद पत्नी को देने होंगे 20 लाख रुपये, झारखंड हाईकोर्ट ने तय किया गुजारा भत्ता जमशेदपुर की महिला को एकमुश्त मिलेगी स्थायी गुजारा भत्ते की राशि, 12 महीने में चार किस्तों में भुगतान का आदेश

    October 9, 2026

    जोहार लाइव इंपैक्टः लातेहार पुलिस का आदिवासी महिला के साथ अत्याचार मामला, अनुसूचित जनजाति आयोग लेने जा रहा स्वतः संज्ञान

    October 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एसीबी कोर्ट का कड़ा रुख, झारखंड के चर्चित पुलिस अफसर मोहन पांडे के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति पर ‘डीम्ड सेंक्शन’ का सिद्धांत खारिज, एसपी को फिर से लिखा गया पत्र

    October 9, 2026

    झारखंड : लातेहार में कोयला ब्लॉक के विरोध में NH-22 जाम, ग्रामसभा के फैसले की अनदेखी का आरोप

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.