Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत आसपास के कई जिलों में बुधवार शाम मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शाम करीब छह बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में लगभग चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। विभाग ने 11 और 12 जून के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

    इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज जिलों के अलावा रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद और खूंटी में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही वज्रपात और मेघगर्जन की भी संभावना है।

    मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि पूरे राज्य में 15 जून तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है।

    दुमका में सबसे अधिक बारिश

    पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 37.2 मिलीमीटर वर्षा दुमका में रिकॉर्ड की गई।

    वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया। दूसरी ओर सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड हुआ।

    राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    अगले चार दिनों में और गिरेगा तापमान

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 12 से 15 जून के बीच अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

    रांची के लिए अनुमानित तापमान इस प्रकार है—

    • 11 जून : अधिकतम 39°C, न्यूनतम 26°C
    • 12 जून : अधिकतम 37°C, न्यूनतम 24°C
    • 13 जून : अधिकतम 34°C, न्यूनतम 23°C
    • 14 जून : अधिकतम 33°C, न्यूनतम 23°C

    किसानों और आम लोगों के लिए चेतावनी

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज आंधी और वज्रपात के कारण खड़ी फसलों, बागवानी और पौधारोपण को नुकसान पहुंच सकता है। खुले स्थानों पर मौजूद लोगों और मवेशियों पर भी खतरा बढ़ सकता है।

    वज्रपात और आंधी के दौरान क्या करें

    • खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें।
    • खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
    • अनावश्यक यात्रा से बचें।
    • पेड़ों के नीचे शरण न लें।
    • बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।
    • तालाब, नदी या अन्य जलस्रोतों से तुरंत बाहर निकल जाएं।
    • बिजली का संचालन करने वाली धातु की वस्तुओं से दूर रहें।
    • सुरक्षित भवन या पक्के आश्रय में ही रुकें।

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन राहत भरे जरूर रहेंगे, लेकिन आंधी और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की जरूरत है।

    Temperature in Ranchi drops by 4 degrees; orange alert issued for several districts. कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा
    Next Article एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026
    Latest Posts

    एनजीटी की रोक के बीच धनबाद में बालू तस्करी जारी, खनन विभाग ने पकड़े दो वाहन

    June 11, 2026

    रांची में तापमान 4 डिग्री तक गिरा, कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 11, 2026

    शिक्षक बना हैवान : पढ़ाने के नाम पर घुसा घर और रच दी हत्या की साजिश, रांची पुलिस ने दबोचा

    June 10, 2026

    अब जिले से निकलेगा राष्ट्रीय स्तर का स्टार्टअप, झारखंड ने तैयार किया नया रोडमैप

    June 10, 2026

    ताला बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 90 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद

    June 10, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.