Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट, 500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 11, 2026Updated:June 11, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर नगर निगम में कार्यरत करीब 500 सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार 11 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। हड़ताल की घोषणा के बाद बुधवार शाम सफाई कर्मचारियों ने अपने संगठन के नेतृत्व में शहर में रैली निकालकर आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि उनकी मांगें पूरी होने तक कोई भी सफाईकर्मी सफाई कार्य में हिस्सा नहीं लेगा।

    तीन प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलन

    सफाई कर्मचारियों के नेता संजय मंडल ने बताया कि कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पहली और सबसे महत्वपूर्ण मांग वर्षों से लंबित भविष्य निधि (पीएफ) राशि का भुगतान है। इसके अलावा कर्मचारियों की मांग है कि हर माह की 10 तारीख तक वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि कई बार कर्मचारियों को महीनों तक वेतन नहीं मिलता, जिससे परिवार चलाने में भारी परेशानी होती है। तीसरी मांग दैनिक भत्ते में बढ़ोतरी की है। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच वर्तमान भत्ता पर्याप्त नहीं है और इसमें वृद्धि की जानी चाहिए।

    निगम प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप

    संजय मंडल ने कहा कि कर्मचारियों ने कई बार अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासन, मेयर और डिप्टी मेयर का ध्यान आकर्षित कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया, जिसके कारण उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि निगम प्रशासन उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करता है तो संगठन हड़ताल वापस लेने पर विचार कर सकता है।

    शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका

    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर सीधे शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ सकता है। नगर निगम क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कचरे का उठाव और निष्पादन किया जाता है। ऐसे में सफाई कार्य बंद होने पर शहर के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का ढेर लगने की संभावना बढ़ गई है। स्थानीय लोगों को भी चिंता है कि यदि हड़ताल लंबे समय तक जारी रही तो स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो सकती है और लोगों को दुर्गंध तथा अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    डिप्टी मेयर ने की हड़ताल समाप्त करने की अपील

    इधर, नगर निगम के डिप्टी मेयर ने सफाई कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याएं नई नहीं हैं, बल्कि कई वर्षों से लंबित हैं। निगम प्रशासन इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रहा है और कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मामलों के समाधान में समय लग सकता है। ऐसे में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बातचीत के जरिए रास्ता निकालने की जरूरत है।

    Also Read : हजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें

    500 सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर Sanitation crisis in Deoghar; 500 sanitation workers on indefinite strike starting today. देवघर में सफाई व्यवस्था पर संकट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में ट्रक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, सड़क पर ही थम गई सांसें
    Next Article घर से ट्यूशन के लिए निकली छात्रा हुई लापता, अपहरण की आशंका से सहमे परिजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.